*दोन्देकला में प्रदूषण का खतरा, फ्लाई ऐश डंपिंग जारी*

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573

तिल्दा। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर से मात्र 16 किलोमीटर दूर बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत दोन्देकला इन दिनों अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग का केंद्र बन गया है। सीपत और रायखेड़ा के प्लांट से निकलने वाली राख (फ्लाई ऐश) को बंद पड़े चूनापत्थर खदानों में डंप किया जा रहा।

यह राख हवा में उड़कर आसपास के ग्रामीणों के जनजीवन को प्रभावित कर रही है। खदानों में भरे पानी में राख मिलने से जलस्रोत भी भारी मात्रा में प्रदूषित हो रहे हैं। ग्रामीण प्रदूषित पानी पीने और दूषित हवा में सांस लेने को मजबूर हैं, जिससे उन्हें स्वास्थ्य संबंधी अनेक बीमारियां हो रही हैं।

स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब NH 130 B मुख्य मार्ग से लगे खदानों में भी फ्लाई ऐश डाली जाती है। उड़ती राख वाहन चालकों की आंखों में पड़ती है और धूल के गुबार से 500 मीटर तक कुछ भी दिखाई नहीं देता। इसके कारण इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं होना आम बात हो गई है।

ग्रामीणों की मांग पर, पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यकर्ताओं और भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अशोक सिन्हा, भाजपा युवा नेता सूरज टंडन, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने फ्लाई ऐश डंपिंग का विरोध किया। उन्होंने तहसीलदार, खनिज विभाग और पर्यावरण विभाग के अधिकारियों को बुलाकर कार्रवाई करने का अनुरोध किया।

इस पर तहसीलदार के आदेश पर पटवारी द्वारा श्रीनिवास ट्रांसपोर्ट मोवा, सुमित ठाकुर निवासी चिचोली और हर्षदीप ट्रांसपोर्ट (हरीश वर्मा निवासी तारासिव) के खिलाफ पंचनामा कार्रवाई की गई है। वहीं, पर्यावरण विभाग ने नोटिस जारी कर मौखिक रूप से काम बंद करने का निर्देश दिया है।

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573
  • Related Posts

    *रायपुर,,स्मार्ट मीटर मुद्दे पर कांग्रेस करेगी बड़ा प्रदर्शन*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर और लगातार बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन के संकेत दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने…

    *रायपुर,,युवती को नशीला पदार्थ देकर लाखों के जेवर पार*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर में मैट्रिमोनियल ऐप के जरिए युवती के साथ ठगी की गई है। इसके अलावा घर में घुसकर चोरी की वारदात को भी अंजाम दिया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *दोन्देकला में प्रदूषण का खतरा, फ्लाई ऐश डंपिंग जारी*

    *दोन्देकला में प्रदूषण का खतरा, फ्लाई ऐश डंपिंग जारी*

    *रायपुर,,स्मार्ट मीटर मुद्दे पर कांग्रेस करेगी बड़ा प्रदर्शन*

    *रायपुर,,स्मार्ट मीटर मुद्दे पर कांग्रेस करेगी बड़ा प्रदर्शन*

    *रायपुर,,युवती को नशीला पदार्थ देकर लाखों के जेवर पार*

    *रायपुर,,युवती को नशीला पदार्थ देकर लाखों के जेवर पार*

    *रायपुर,,गांजा तस्कर रवि पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की संपत्ति जब्त*

    *रायपुर,,गांजा तस्कर रवि पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की संपत्ति जब्त*

    *रायपुर,,वकील को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी गिरफ्तार*

    *रायपुर,,वकील को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी गिरफ्तार*

    *रायपुर,,अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ निगम का चला बुलडोजर*

    *रायपुर,,अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ निगम का चला बुलडोजर*

    You cannot copy content of this page