Home / छत्तीसगढ़ / *सड़क पर बिखरी चावल की बोरियां, ट्रक पलटने से मची अफरा-तफरी*

*सड़क पर बिखरी चावल की बोरियां, ट्रक पलटने से मची अफरा-तफरी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बालोद।(सियासत दर्पण न्यूज़)  झलमला-धमतरी राष्ट्रीय राजमार्ग-930 पर शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। कस्टम चावल से भरा एक ट्रक अचानक ब्रेक फेल होने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच पलट (NH-930 Truck Accident) गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रक चालक घायल हो गया।

जगतरा मोड़ के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक सीजी 08 एजे 5551 ग्राम जुंगेरा स्थित एक राइस मिल से कस्टम चावल लेकर ग्राम जगतरा स्थित एफसीआई गोदाम जा रहा था। शनिवार सुबह करीब 10 बजे जैसे ही ट्रक जगतरा मोड़ के पास पहुंचा, तभी अचानक वाहन का ब्रेक फेल हो गया।

चालक ने वाहन को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग-930 के मुख्य मार्ग पर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में भरी चावल की बोरियां सड़क पर दूर-दूर तक फैल गईं।

सड़क पर लगा जाम, यातायात प्रभावित

ट्रक सड़क के बीच पलटने के कारण झलमला-धमतरी मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया। स्थिति ऐसी बन गई कि दोपहिया और चारपहिया वाहन सड़क किनारे नीचे उतरकर धीरे-धीरे निकलते नजर आए। काफी देर तक मार्ग पर जाम जैसी स्थिति बनी रही।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, यातायात विभाग के कर्मचारी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। वहीं सड़क पर बिखरे चावल और पलटे ट्रक को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई, ताकि यातायात सामान्य हो सके।

फिटनेस और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहनों की लगातार आवाजाही रहती है। ऐसे में तकनीकी खराबी के चलते इस तरह की घटनाएं कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं।

लोगों का मानना है कि चालक की सूझबूझ के कारण एक बड़ी जनहानि टल गई। इस घटना ने भारी वाहनों की फिटनेस जांच और सुरक्षा मानकों को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि हादसे के समय सड़क पर ज्यादा भीड़ होती, तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page