Home / छत्तीसगढ़ / *बिलासपुर की भाजपा नेत्री से दुष्कर्म मामले में झारखंड का कारोबारी जेल पहुंचा*

*बिलासपुर की भाजपा नेत्री से दुष्कर्म मामले में झारखंड का कारोबारी जेल पहुंचा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  शहर की एक भाजपा नेत्री ने झारखंड के रांची निवासी कारोबारी पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में सिविल लाइन पुलिस ने महिला की शिकायत पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन पुलिस की टीम ने आरोपित को झारखंड के रांची से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

भाजपा से जुड़ी महिला नेत्री ने झारखंड के रांची में रहने वाले कारोबारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को बताया कि करीब दो वर्ष पहले दिल्ली आने-जाने के दौरान उसकी पहचान आर्यपुरी रातू रोड रांची झारखण्ड में रहने वाले संजय सिंह से हुई थी। आरोपित ने खुद को बड़ा उद्योगपति बताते हुए माइनिंग कारोबार में निवेश करने पर ज्यादा मुनाफा होने का झांसा दिया।

ब्लैकमेल करता था

आरोपी ने व्यापार में पार्टनरशिप और निवेश पर दोगुना लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया, जिसके बाद महिला उसके संपर्क में आ गई। शिकायत के अनुसार कारोबारी ने धीरे-धीरे महिला से नजदीकियां बढ़ाईं और भरोसे में लेकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाया। महिला का आरोप है कि आरोपित उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित और ब्लैकमेल भी करता रहा।

जब महिला को अपने साथ धोखाधड़ी और शोषण होने का एहसास हुआ, तब उसने पुलिस से शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल लाइन पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मोबाइल चैट, काल डिटेल, बैंक लेनदेन और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है।

रायपुर से लौटकर जमीन दिखाने के बहाने ले गए सुनसान जगह पर

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह संजय सिंह के साथ कारोबार के सिलसिले में रायपुर गई थी। वहां से दोनों अपनी-अपनी गाड़ियों में बिलासपुर लौट रहे थे। बिलासपुर पहुंचने पर उसने जमीन दिखाने के बहाने महिला नेत्री को सरकंडा क्षेत्र के मोपका रोड पर चलने के लिए कहा। महिला ने टालने की कोशिश की। उसके जिद करने पर वह मोपका रोड की ओर गई। आरटीओ कार्यालय के पास आरोपित ने ड्राइवर को उतारकर महिला से जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद महिला उससे मिलने से बचने लगी।

कारोबारी ने वीडियो जारी कर कहा मैं बेगुनाह

इधर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो कथित रूप से कारोबारी संजय सिंह का बताया जा रहा है। इसमें कारोबारी संजय सिंह खुद को बेगुनाह बताते हुए महिला नेत्री पर ठगी का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोल माइंस दिलाने के नाम पर महिला ने ठगी की।

जब उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे तो वह टालमटोल करने लगी। बाद में उसने बिलासपुर में दुष्कर्म की रिपेार्ट दर्ज करा दी। कारोबारी ने इस पूरे मामले की जांच और महिला के मोबाइल और दोनों के बीच हुए बातचीत और वाट्सएप चैटिंग की जांच की मांग की है।

भरोसा जीतने के लिए पत्नी से भी कराता था बात

महिला नेत्री ने बताया कि आरोपित ने पहले उनसे फेसबुक के माध्यम से संपर्क करने की कोशिश की थी। इसके बाद उसने अपने संपर्कों के माध्यम से मोबाइल पर बातचीत शुरू की। इस दौरान उसने अपनी पत्नी से भी बात कराई थी। कई बार वह पत्नी के मोबाइल से भी बात करता था। उसने पहले तो मुनाफे की राशि भी महिला को दी, बाद में उसकी भाषा और व्यवहार भी बदलने लगा। वह अश्लील गाने भी मोबाइल पर भेजता था। इसका महिला नेत्री ने विरोध भी किया था।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page