*कवर्धा,होली से पहले किसानों को पैसा मिलने से बाजार में भी आएगी रौनक,सियासत दर्पण न्यूज़ से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573

कृषक उन्नति योजना से किसानों में उत्साह, किसानों के खाते में 546 करोड़ 67 लाख 22 हजार रूपए की होगी धनवर्षा

जिले के 1लाख 10 हजार 682किसानों को मिलेगा इस योजना का प्रत्यक्ष लाभ

कवर्धा,सियासत दर्पण न्यूज़,महतारी वंदन योजना के बाद छत्तीसगढ़ सरकार कल 12 मार्च मंगलवार को कृषक उन्नति योजना के तहत प्रदेश के 24 लाख 72 हजार किसानों के खाते में आदान सहायता राशि 13 हजार 320 करोड़ रूपए डालने जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी करने का निर्णय लिया था और अंतर राशि करीब 917 रूपए प्रति क्विंटल की दर से अंतरित की जाएगी।
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज यहां जिला स्तरीय विभगीय अधिकारियों की बैठक लेकर कृषक उन्नति योजना के तहत कबीरधाम जिले में मंगलवार को आयोजित होने वाले जिला और ब्लाक स्तरीय कृषक सम्मेलन के आयोजन की तैयारियों के लिए आश्यक दिशा-निर्देश दिए है। इस आयोजन के लिए कृषि विभाग को नोडल बनाया गया है। बैठक में बताया गया कि कृषक उन्नति योजना के तहत कबीरधाम जिले में खरीफ विपणन वर्ष 23-24 में एक लाख 10 हजार 68 पंजीकृत किसानो से 60 लाख 15 हजार 651 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। उन सभी किसानों को धान के समर्थन मूल्य 31 सौ रूपए क्विंटल के आधार पर आदान सहायता के तहत अंतर की राशि 546 करोड़ 67 लाख 22 हजार रूपए जारी की जाएगी। कलेक्टर श्री महोबे ने जिला स्तरीय एवं ब्लाक स्तर पर आयोजिन होने वाले सभी आयोजन की तैयारियां शीघ्रता से पूरा करने कृषि विभाग के उप संचालक श्री राकेश शर्मा, उप पंजीयक, जिला नोडला अधिकारी जिला सहकारी बैंक और एमओ को निर्देशित किया है।
कृषक उन्नति योजना के तहत कबीरधाम जिले में पीजी कॉलेज के आडोटेरियम जिला स्तरीय आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा पंडरिया विकासखण्ड मुख्यालय के पुलिस थाना के पास, सहसपुर लोहारा और बोडला विकासखण्ड मुख्यालय में मंगल भवन किया जाएगा।

महतारी वंदन योजना से 70 लाख महिलाओं के खाते में पहुंची 700 करोड़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद पहली कैबिनेट में निर्णय लिया था कि किसानों के दो साल के बकाया बोनस राशि दी जाएगी। इस तरह पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन सुशासन दिवस के अवसर पर अंतरित की गई थी। बता दें 10 मार्च को महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश के 70 लाख से अधिक विवाहित महिलाओं के खाते में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 700 करोड़ रूपए से अधिक की प्रथम किस्त की राशि उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से डाली गई है।

अब तक की सबसे बड़ी आदान सहायता

राज्य सरकार की इस वर्ष की सबसे बड़ी राशि कल कृषक उन्नति योजना के तहत 24 लाख से अधिक किसानों को 13 हजार करोड़ रूपए से अधिक की राशि आदान सहायता के तहत दी जा रही है।
जिला कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने बताया कि जिलास्तरीय कृषक उन्नति योजना के तहत जिले के पंजीकृत किसानों के खाते में 12 मार्च को अंतरण राशि डाली जाएगी।

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573
  • Related Posts

    *महासभा में हुआ अहम निर्णय* *राजा योगेश्वर राज सिंह ही बने रहेंगे जिला अध्यक्ष,,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ कवर्धा से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट कबीरधाम, सियासत दर्पण न्यूज़,राष्ट्रीय जनगणना में आदिवासी धर्म कॉलम लिखना आय व्यय को महासभा में सर्व सम्मति से अनुमोदित किया…

    *शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बाड़ी बिल्डिंग ट्रेनर गिरफ्तार,,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ से दुखहरण सिंह ठाकुर की खबर कवर्धा,,सियासत दर्पण न्यूज़,कबीरधाम पुलिस ने विवाह का झांसा देकर एक युवती का यौन शोषण करने वाले आरोपी सूरज ठाकुर (उम्र 28…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रहस्यमयी मौतों से दहला इलाका, एक ही कमरे में मिले 4 शव*

    *रहस्यमयी मौतों से दहला इलाका, एक ही कमरे में मिले 4 शव*

    *छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का आगाज 3 जून से, रंग जमाएंगी मौनी रॉय*

    *छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का आगाज 3 जून से, रंग जमाएंगी मौनी रॉय*

    *बिलासपुर में भूजल संकट गहराया: रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं तो कटेगा पानी कनेक्शन*

    *बिलासपुर में भूजल संकट गहराया: रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं तो कटेगा पानी कनेक्शन*

    *रेलवे को फिलहाल झटका: हाई कोर्ट ने बेदखली कार्रवाई पर रोक रखी कायम*

    *रेलवे को फिलहाल झटका: हाई कोर्ट ने बेदखली कार्रवाई पर रोक रखी कायम*

    *बेटे की हत्या के बाद रची सुसाइड की कहानी, बिलासपुर पुलिस ने खोला राज*

    *बेटे की हत्या के बाद रची सुसाइड की कहानी, बिलासपुर पुलिस ने खोला राज*

    *गहरे पानी ने ली युवक की जान, भाई की हालत नाजुक*

    *गहरे पानी ने ली युवक की जान, भाई की हालत नाजुक*

    You cannot copy content of this page