*भिलाई,लाखों के जनहितकारी विकास कार्यों का सांसद विजय ने किया भूमि पूजन और लोकार्पण*

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573

विधायक स्व. विद्यारतन भसीन जी को याद करते हुए सांसद ने कहा वे ऐसे व्यक्तित्व है जिनकी कमी हम सभी को खलती है..

भिलाई,सियासत दर्पण न्यूज़। सोमवार को लोकप्रिय सांसद विजय बघेल जी के कर कमलों से वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले विभिन्न विकास कार्य भूमि पूजन और लोकार्पण किया गया। विधि विधान के साथ मंत्रोच्चार कर पंडित में लाखो रुपए की लागत से होने वाले जनहितैषी कामो का भूमि और लोकार्पण कार्यक्रम को सम्पन्न करवाया।
विजय बघेल जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्व विद्यारतन भसीन जी ऐसे व्यक्तित्व के रहे जिनकी कमी हम सभी को खलती है। वे नहींं है, फिर भी उनके किए गए विकास कार्यों की गंगा बहाने वाले दो बार के कार्यकाल स्व विद्यारतन भसीन जी का रहा। वे आज नहीं है, फिर भी उनके निधी से स्वीकृत किए गए कार्यों का विकास हो रहा हैं। स्व विद्यारतन भसीन जी के कार्य हम सभी को प्रेरणा देता है। हमेशा ही उनका प्यार स्नेह हम सभी को मिलता रहा है। आज हम उनको स्मरण करते हैं। अंतिम समय में भी वे जनता क्षेत्र के विकास की चिंता करते रहे और करोड़ो के विकास कार्य की स्वीकृति दिए। उनकी स्मृति में हम सभी उन्हें याद करते हैं। उन्ही की संस्कारी पुत्री दिव्या भसीन जी हम सभी के बीच में उपस्थित हैं। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक के रूप में अपने जीवन की शुरुआत किए 50 साल से सेवा करते रहे। आज हम उनकी भावनाओं का सम्मान करते हैं। दिव्यलोक से हम सभी को आशीर्वाद दें रहे हैं।


लाखो के इन विकास कार्यो का हुआ भूमि पूजन और लोकार्पण
कमला मेडिकल के सामने वार्ड क्रमांक 17 में स्व विद्यारतन भसीन जी के विधायक निधि से जोन क्रमांक 1 में 70 लाख रुपए के 11 विकास कार्य का एवं ज़ोन क्रमांक 3 में 9 लाख 99 हजार रुपए का भूमिपूजन, राम-जानकी मंदिर केम्प 1 में 4 जगहों का भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर महेश वर्मा जिला अध्यक्ष, स्व विद्यारतन भसीन जी की पुत्री दिव्या भसीन, भोजराज सिन्हा नेता प्रतिपक्ष, पार्षद नोहर वर्मा, संजय सिंह, स्वीटी कौशिक, अमित मिश्रा, रुप राम सिन्हा, संतोष मोर्या, राहुल परिहार, लक्ष्मी साहू, डॉ दीप चटर्जी, सत्यादेवी, राजकुमार जायसवाल, अशोक गुप्ता, जलेनद्र सिंह, प्रभुनाथ मिश्रा, छोटे लाल चौधरी, विनोद चेलक, अनिल सोनी सहित नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारी सहित भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता अत्यधिक संख्या में उपस्थित रहें।

सियासत दर्पण न्यूज़ से सैफिया क़ुरैशी की रिपोर्ट

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573
  • Related Posts

    *भिलाई,शिक्षक दिवस समारोह: आजीवन समर्पित शिक्षकों का सम्मान,सियासत दर्पण न्यूज़ से जावेद हसन की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ से जावेद हसन की रिपोर्ट भिलाई,सियासत दर्पण न्यूज़,भारत में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो भारतीय शिक्षाविद और पूर्व राष्ट्रपति डॉ.…

    *भिलाई,मदर टेरेसा जी की जयंती के मौके पर,विजय बघेल सांसद और बिमान भट्टाचार्य जी ने लोगों को पौधे वितरित किया,सियासत दर्पण न्यूज़ से जावेद हसन की रिपोर्ट*

    भिलाई,मदर टेरेसा जी की जयंती के मौके पर,विजय बघेल सांसद और बिमान भट्टाचार्य जी ने लोगों को पौधे वितरित किया सियासत दर्पण न्यूज़ से जावेद हसन की रिपोर्ट भिलाई,सियासत दर्पण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रहस्यमयी मौतों से दहला इलाका, एक ही कमरे में मिले 4 शव*

    *रहस्यमयी मौतों से दहला इलाका, एक ही कमरे में मिले 4 शव*

    *छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का आगाज 3 जून से, रंग जमाएंगी मौनी रॉय*

    *छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का आगाज 3 जून से, रंग जमाएंगी मौनी रॉय*

    *बिलासपुर में भूजल संकट गहराया: रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं तो कटेगा पानी कनेक्शन*

    *बिलासपुर में भूजल संकट गहराया: रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं तो कटेगा पानी कनेक्शन*

    *रेलवे को फिलहाल झटका: हाई कोर्ट ने बेदखली कार्रवाई पर रोक रखी कायम*

    *रेलवे को फिलहाल झटका: हाई कोर्ट ने बेदखली कार्रवाई पर रोक रखी कायम*

    *बेटे की हत्या के बाद रची सुसाइड की कहानी, बिलासपुर पुलिस ने खोला राज*

    *बेटे की हत्या के बाद रची सुसाइड की कहानी, बिलासपुर पुलिस ने खोला राज*

    *गहरे पानी ने ली युवक की जान, भाई की हालत नाजुक*

    *गहरे पानी ने ली युवक की जान, भाई की हालत नाजुक*

    You cannot copy content of this page