Home / छत्तीसगढ़ / *चारबांधा तालाब के पास मिला पूर्व उपसरपंच का शव*

*चारबांधा तालाब के पास मिला पूर्व उपसरपंच का शव*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

दुर्ग। (सियासत दर्पण न्यूज़) दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सेलुद गांव के पूर्व उपसरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, रोजाना की तरह आज भी सुबह लोग चारबांधा तालाब के पास टहलने निकले थे। इसी दौरान तालाब के पास स्थित मंदिर परिसर के एक पेड़ पर रस्सी के सहारे एक व्यक्ति का शव लटका हुआ दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर ग्रामीणों ने उसकी पहचान पूर्व उपसरपंच तारेंद्र बंछोर के रूप में की। इसके बाद तुरंत इसकी सूचना उतई थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। इसके बाद पंचनामा की कार्रवाई की गई और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि तारेंद्र बंछोर पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। वे कुछ महीनों तक अस्पताल में भर्ती भी रहे थे और हाल ही में अस्पताल से छुट्टी लेकर घर लौटे थे। बीमारी और मानसिक तनाव को भी इस घटना से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है। घटना की जानकारी पुलिस ने परिजनों को दे दी है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आत्महत्या के पीछे वास्तविक कारण क्या रहा। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और लोग इस अप्रत्याशित कदम से स्तब्ध हैं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page