*भाभी से प्रेम संबंध के चलते अपने बड़े भाई की हत्या, दफनाने की भी कर ली थी तैयारी, फिर…सैफिया क़ुरैशी की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

देवर-भाभी के बीच थे अवैध संबंध,बड़े भाई को लग गई भनकः मालिश करने के बहाने छोटे भाई ने बड़े भाई का गला घोंटा, दफनाने की भी कर ली थी तैयारी, फिर…

देवर-भाभी के बीच थे अवैध संबंध, बड़े भाई को लग गई भनक

कवर्धा, सियासत दर्पण न्यूज, छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में भाई ने भाई की हत्या कर दी है। आरोपी ने भाभी से प्रेम संबंध के चलते अपने बड़े भाई की हत्या कर दी है। बताया जाया जा रहा है की आरोपी का अपनी भाभी से अवैध संबंध था, जिसकी भनक उसके बड़े भाई को लग गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कुकदूर थाना इलाके के बांगर गांव का है। वारदात 7 मार्च की रात की है।
[मिली जानकारी के मुताबिक 33 साल का बिरसु राम सैयम करीब 1 महीने बाद अपने गांव लौटा था। बताया जा रहा है कि वह काफी नशे में था और घर आकर सो गया था। नशे का फायदा उठाते हुए 21 साल के उसके छोटे भाई भीम सैयम ने मालिश करने के बहाने उसका गला दबा दिया।
आरोपी भीम हत्या करने के बाद सुबह करीबी लोगों के साथ भाई का अंतिम संस्कार करने कब्रिस्तान भी पहुंच गया। जब वह शव को दफनाने के लिए कब्र खोदने लगा तो किसी रिश्तेदार ने मौत की वजह पूछी। इसी बीच आरोपी ने घबराते हुए कहा कि,ज्यादा शराब पीने से मौत हुई है।

गांव वालों को शक हुआ जिसके बाद आरोपी ही लाश को वापस घर भी ले आया। इसी बीच पुलिस को लोगों ने जानकारी दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विवाद के बाद समाज और परिवार के लोगों ने दोनों को समझा बुझाकर कर मामला शांत करा दिया था। कुछ दिन बाद मृतक बिरसु बोर गाड़ी में काम करने मध्यप्रदेश चला गया और करीब 1 महीने तक घर से बाहर रहा। इस दौरान देवर- भाभी और भी नजदीक आ गए। इसके बाद जब बिरसु वापस लौटा तो छोटे भाई ने जान ले ली बताया जा रहा है कि बिरसु राम सैयम की 10 साल पहले हेमबती सैयम के साथ शादी हुई थी। दोनों के दो बेटियां और एक बेटा है। वह अक्सर बाहर रहता था जबकि पत्नी बच्चों के साथ घर में रहती थी। आरोपी देवर भीम सैयम भी गांव में रहकर सब्जी बेचने का काम करता है।
भाई के घर उसका आना-जाना लगा रहता था। इस दौरान 3 साल पहले देवर और भाभी के बीच प्रेम संबंध शुरू हुआ। इसके बाद जब बड़ा भाई आड़े आया तो छोटे भाई ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page