Home / छत्तीसगढ़ / *जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, 6 के खिलाफ केस*

*जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, 6 के खिलाफ केस*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायगढ़।(सियासत दर्पण न्यूज़)  जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में जमीन के सीमांकन को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता प्रथिया विनीता केशरी की शिकायत पर घरघोड़ा थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 191(2), 296, 351(3) और 115(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

शिकायत के अनुसार, 28 जून 2026 को सुबह करीब 10 बजे पटवारी द्वारा सीमांकन के दौरान पीड़िता अपनी जमीन पर सीमांकन के लिए सीमेंट का खंभा गड़वा रही थी। इसी दौरान अजय कंसल उर्फ बबलू, लक्ष्मी नारायण उर्फ लच्छू कंसल जय कंसल, यश कंसल , चंद्रदीप कंसल और गोपाल कंसल वहां पहुंचे। आरोप है कि सभी ने एकराय होकर पीड़िता के साथ अश्लील गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता ने घटना के बाद घरघोड़ा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छह आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page