Home / राजधानी / *रिमझिम फुहारों के बीच सादगी और आत्मीयता से मना खाद्य मंत्री दयालदास बघेल का जन्मोत्सव*

*रिमझिम फुहारों के बीच सादगी और आत्मीयता से मना खाद्य मंत्री दयालदास बघेल का जन्मोत्सव*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित मंत्रियों, सांसदों और विधायकों ने दी शुभकामनाएं, रक्तदान शिविर में 80 यूनिट रक्त संग्रह

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा सतनामी समाज के वरिष्ठ नेता श्री दयालदास बघेल का जन्मोत्सव मंगलवार को उनके गृहग्राम कुंरा में रिमझिम फुहारों के बीच उत्साह, आत्मीयता और जनसहभागिता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित अनेक मंत्री, सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधियों ने उनके निवास पहुंचकर जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

जन्मोत्सव में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, समाजजनों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। शुभचिंतकों ने मंत्री श्री बघेल को लड्डुओं से तौलकर उनका अभिनंदन किया तथा उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयों का वितरण किया। इस अवसर पर सत्य, पवित्रता और सामाजिक समरसता के प्रतीक के रूप में सफेद रंग का विशेष केक भी काटा गया।

सेवा और सामाजिक सरोकारों को समर्पित इस अवसर पर युवाओं द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 80 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान शिविर को समाज सेवा और मानवता के प्रति समर्पण का प्रेरक उदाहरण बताया गया।

जन्मोत्सव के अवसर पर आबकारी मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, सांसद श्री विजय बघेल, विधायक श्री धर्मलाल कौशिक, श्री संपत अग्रवाल, श्री ईश्वर साहू, श्री दीपेन्द्र साहू, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक पदाधिकारी, , ग्रामीण एवं समाजजन उपस्थित थे।

इस अवसर पर सभी अतिथियों ने मंत्री श्री दयालदास बघेल के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना करते हुए उनके सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों की सराहना की।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page