Home / छत्तीसगढ़ / *कदेर के जंगल में BSF का बड़ा ऑपरेशन*

*कदेर के जंगल में BSF का बड़ा ऑपरेशन*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

नारायणपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  माओवादी हिंसकों से मुक्त घोषित किए जा चुके नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों के लगातार सर्चिंग अभियान के दौरान माओवादियों का छिपा हुआ जखीरा बरामद हुआ है। बीएसएफ की 133वीं वाहिनी की टीम ने ग्राम कदेर के समीप जंगल में दबाकर रखे गए हथियार, गोला-बारूद, संचार उपकरण, इलेक्ट्रानिक सामग्री, चिकित्सा सामग्री, माओवादी साहित्य और अन्य उपयोगी सामान बरामद किया। बरामद 44 बीजीएल शेल को सुरक्षा की दृष्टि से बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) ने मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को बीएसएफ की 133वीं वाहिनी, सोनपुर की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कदेर के जंगल में माओवादियों ने बड़ी मात्रा में सामग्री छिपाकर रखी है। सूचना के आधार पर टीम ने क्षेत्र में सर्चिंग की। बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए संदिग्ध स्थान की जांच की। खुदाई के दौरान जमीन के भीतर से हथियार और अन्य सामग्री बरामद हुई।

माओवादी साहित्य, चिकित्सक व डिजिटल सामग्री बरामद

बरामद सामग्री में एक .303 राइफल, छह .315 राइफल, एक 12 बोर बंदूक, दो बीजीएल, विभिन्न प्रकार के 179 कारतूस, .303 राइफल की मैगजीन, आरएफ डिटेक्टर, एंटीना, आइडी आपरेटिंग मैकेनिज्म, जीपीएस, माओवादी वर्दी, माओवादी बैनर, फोटो, भारी मात्रा में माओवादी साहित्य, चिकित्सा सामग्री, जनरेटर मैनुअल, छह पेन ड्राइव, 78 मेमोरी कार्ड तथा अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री शामिल है।

नष्ट किए गए विस्फोटक

सुरक्षा कारणों से बरामद 24 बड़े और 20 छोटे, कुल 44 बीजीएल शेल को बीडीएस ने मौके पर ही निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया। इसलिए इन्हें जब्ती सूची में शामिल नहीं किया गया। पुलिस ने बताया कि बरामद अन्य सामग्री के संबंध में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। माओवादी हिंसा मुक्त क्षेत्रों में सुरक्षा बलों का सर्चिंग अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि माओवादियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए हथियार, विस्फोटक और अन्य सामग्री की बरामदगी सुनिश्चित की जा सके तथा क्षेत्र में स्थायी शांति और सुरक्षा बनाए रखी जा सके।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page