Home / राजधानी / *रैपिडो बुक करना पड़ा भारी, ₹56 हजार लेकर भागा राइडर*

*रैपिडो बुक करना पड़ा भारी, ₹56 हजार लेकर भागा राइडर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर में रैपिडो बाइक राइडर महिला का हैंडबैग लेकर फरार हो गया, जिसमें 56 हजार रुपए कैश, मोबाइल और जरूरी दस्तावेज थे। बताया जा रहा है कि राइडर महिला को तय स्थान पर छोड़ने के बाद उसका हैंडबैग वापस किए बिना मौके से फरार हो गया।

जांच में सामने आया कि पीड़ित महिला की राइडर से पहले ही जान पहचान थी और वह बैंक जान के लिए कॉल कर राइडर को बुलाई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश जुट गई है। घटना गंज थाना क्षेत्र के फाफाडीह स्थित एयू बैंक के सामने की है।

पुलिस के मुताबिक, टिकरापारा थाना क्षेत्र के बोरियाखुर्द की रहने वाली महिला निजी काम से आने-जाने के लिए अक्सर रैपिडो बाइक सेवा का इस्तेमाल करती थी। इसी दौरान उसकी पहचान रैपिडो राइडर भीमगज उर्फ विक्की से हो गई थी। 22 जुलाई को दोपहर करीब 12:30 बजे महिला ने विक्की को फोन कर बोरियाखुर्द से फाफाडीह स्थित एयू बैंक जाने के लिए बुलाया।

बारिश का फायदा उठाकर हैंडबैग लेकर फरार हुआ

बारिश होने के कारण महिला ने अपना हैंडबैग सुरक्षित रखने के लिए रैपिडो चालक के पिट्ठू बैग में रखवा दिया। करीब दोपहर 1:30 बजे चालक ने महिला को फाफाडीह स्थित एयू बैंक के सामने डागा पेट्रोल पंप के पास उतार दिया। इसके बाद उसने हैंडबैग वापस नहीं किया और बाइक लेकर मौके से फरार हो गया।

महिला ने आवाज लगाई और उसका पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन आरोपी नहीं रुका। उसने बताया कि बैग में Motorola Moto G45 5G मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, बैंक पासबुक और 56 हजार रुपए नकद रखे थे। बैग में रखे सामान की कुल कीमत करीब 65 हजार रुपए बताई गई है।

घटना के बाद महिला ने अपने पिता और रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी और टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी रैपिडो चालक की तलाश कर रही है। मामले की जांच जारी है।

आरोपी की तलाश तेज

महिला की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी रैपिडो चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान हो चुकी है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page