Home / छत्तीसगढ़ / *हेडमास्टर की हरकत से सहमे बच्चे, पामगढ़ में बवाल*

*हेडमास्टर की हरकत से सहमे बच्चे, पामगढ़ में बवाल*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

जांजगीर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  जिले के पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत डोंगाकोहरौद शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ एक प्रधानपाठक पर स्कूल समय के दौरान बच्चों के सामने अशोभनीय एवं आपत्तिजनक व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना के बाद डरे-सहमे छात्र-छात्राओं ने घर पहुंचकर पूरी जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद आक्रोशित अभिभावक स्कूल पहुंचे और मामले की सूचना तत्काल डायल-112 तथा पामगढ़ पुलिस को दी।

आरोप है कि प्रधानपाठक भुवनेश्वर कौशिक ने विद्यालय परिसर में बच्चों की मौजूदगी के दौरान अनुचित हरकत की, जिससे छात्र-छात्राएं भयभीत हो गए। परिजनों के स्कूल पहुंचने पर उन्होंने प्रधानपाठक को आपत्तिजनक अवस्था में देखा और घटना का वीडियो भी बनाया। बताया जा रहा है कि वीडियो बनता देख प्रधानपाठक ने जल्दबाजी में कपड़े पहन लिए। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम और पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची तथा प्रधानपाठक को पूछताछ के लिए थाने ले गई।

बाद में छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। बड़ी संख्या में अभिभावक बच्चों के साथ पामगढ़ थाने पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी संज्ञान लिया है। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं शिक्षा विभाग ने भी अलग से विभागीय जांच शुरू कर दी है। पुलिस और शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page