सियासत दर्पण न्यूज़ छत्तीसगढ़
भाटापारा,, सियासत दर्पण न्यूज,कोरबा दक्षिण पूर्व मध्य यात्रियों की रेलवे बिलासपुर द्वारा यात्रियों की सुविधा, बेहतर रेल कनेक्टिविटी एवं सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए ट्रेन नंबर 18249-18250 तथा 18251-18252 हसदेव एक्सप्रेस की सेवाओं का विलय कर इसे प्रतिदिन नियमित रूप से संचालित करने का निर्णय लिया गया है।
वर्तमान में 18249-18250 रायपुर-कोरबा- रायपुर हसदेव एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन तथा 18251-18252 रायपुर- कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन संचालित की जा रही है। इन दोनों ट्रेनों की सेवाओं का विलय करते हुए एक अगस्त 2026 से ट्रेन संख्या 18249-18250 कोरबा रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस के रूप में प्रतिदिन संचालित होगी।
इससे सबसे बड़ा लाभ यह है कि यात्रियों को अब दो अलग-अलग ट्रेन नंबरों और अलग यात्रियों को अब अलग-अलग नंबर याद रखने से राहत मिलेगी। ट्रेन में कुल 15 आधुनिक एलएचबी कोच सुविधा रहेगी उपलब्ध। अलग संचालन दिनों की जानकारी याद रखने की आवश्यकता नहीं होगी। एक ही ट्रेन संख्या 18249-18250 हसदेव एक्सप्रेस प्रतिदिन उपलब्ध रहेगी, जिससे यात्रा योजना बनाना अधिक सरल और सुविधाजनक होगा। इस ट्रेन में कुल 15 आधुनिक एलएचबी कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।






