Home / छत्तीसगढ़ / *दस और बीस रुपए के छोटे नोटों की किल्लत है। लेनदेन को लेकर व्यापारियों और आम लोगों में रोज खिचखिच,, मोहन तिवारी की खबर,*

*दस और बीस रुपए के छोटे नोटों की किल्लत है। लेनदेन को लेकर व्यापारियों और आम लोगों में रोज खिचखिच,, मोहन तिवारी की खबर,*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ छत्तीसगढ़

छोटे नोट नहीं मिलने पर बाजार और सब्जी बाजार में लोगों को मजबूरी में दूसरे सामान लेकर हिसाब बराबर करना पड़ रहा है।

भाटापारा,, सियासत दर्पण न्यूज़,,नगर में इन दिनों 10 और 20 रुपए के छोटे नोटों की किल्लत है। लेनदेन को लेकर व्यापारियों और आम लोगों में रोज खिचखिच हो रही है। किराना दुकान, सब्जी बाजार, होटल, पान दुकान में सबसे ज्यादा परेशानी है। यात्रा के दौरान बस और रेलवे बुकिंग काउंटर पर भी दिक्कत बढ़ गई है।

छोटे नोट नहीं मिलने पर बाजार और सब्जी बाजार में लोगों को मजबूरी में दूसरे सामान लेकर हिसाब बराबर करना पड़ रहा है। कहीं किराना दुकान में पीपरमेंट, टॉफी, शैंपू पाउच, माचिस लेकर संतोष करना पड़ रहा है। सब्जी बाजार में धनिया, मिर्ची, अदरक जैसे सामान लेकर चिल्लर का समायोजन किया जा रहा है।छोटे नोटों की कमी से बस यात्रियों को तय किराए से ज्यादा देना पड़ रहा है। कंडक्टर साफ कह देता है कि उसके पास छोटे नोट नहीं हैं। यात्रियों को मन मसोसना पड़ रहा है। रेलवे बुकिंग काउंटर पर भी यही हाल है। छोटे नोट और चिल्लर नहीं होने पर तय ज्यादा राशि देनी पड़ रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page