Home / छत्तीसगढ़ / *स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिलों के विरोध में कांग्रेस का जन अभियान,मोहन तिवारी की खबर*

*स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिलों के विरोध में कांग्रेस का जन अभियान,मोहन तिवारी की खबर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

भाटापारा,, सियासत दर्पण न्यूज, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भाटापारा की महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में बढ़े हुए बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में फार्म भरने के जन अभियान की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में कांग्रेसजनों ने झीरम घाटी के शहीद बस्तर टाइगर स्व. महेंद्र कर्मा की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बैठक को

संबोधित करते हुए विधायक इंद्र साव ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार स्मार्ट मीटर के जरिए गरीब और मध्यम वर्ग पर अनाप-शनाप बिल भेजकर उन्हें परेशान कर रही है। विभाग के अधिकारी बड़े बकायेदारों और शासकीय विभागों से वसूली करने के बजाय पीएम सूर्य घर योजना के प्रचार-प्रसार में लगे हैं।

विधायक साव ने बताया कि विधानसभा में उनके ध्यानाकर्षण के जवाब में सरकार ने स्वीकार किया है कि प्रदेश के शासकीय कार्यालयों पर 3117 करोड़ रुपए और गैर-शासकीय

कनेक्शनों पर 2736 करोड़ रुपए से अधिक का बकाया है। इसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग पर 771 करोड़, नगरीय निकाय पर 1589 करोड़ और रसूखदारों पर 1300 करोड़ रुपए बाकी हैं। यदि सरकार इन बकायों की वसूली करती, तो बिजली दरों में वृद्धि की आवश्यकता ही नहीं पड़ती। बैठक को सतीश अग्रवाल, सुशील शर्मा, जितेंद्र नवरत्न और आलोक मिश्रा सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान ईश्वर सिंह ठाकुर, राजकुमार शर्मा, गौरी भृगु, बिमलेश्वरी ध्रुव, संतोष यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page