Home / राजधानी / *रायपुर,,RDA द्वारा चक्रवृद्धि ब्याज लगाने से कॉलोनीवासी बेहद नाराज़ हैं*

*रायपुर,,RDA द्वारा चक्रवृद्धि ब्याज लगाने से कॉलोनीवासी बेहद नाराज़ हैं*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी आवास विकास समिति बोरियाखुर्द रायपुर दिनांक 9 अगस्त दिन रविवार को कॉलोनीवासियों ने महत्वपूर्ण बैठक रखी थी जिसमे RDA द्वारा कालोनी वासियों को नोटिस देने बाबत, कॉलोनी के निवासी विगत 16 वर्षो से निवास कर रहे है RDA द्वारा चक्रवृद्धि ब्याज लगाने से कॉलोनीवासी बेहद नाराज़ हैं।
समिति ने आज बैठक में कांग्रेस के पूर्व वशिष्ठ प्रवक्ता एवं युवा नेता डॉ नेहाल खान को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था और उन्हें कॉलोनीवासियों ने अपनी जरूरी समस्याओं से उन्हें अवगत करा कर निराकरण करने हेतु पहल करने की मांग रखी और
बैठक में समिति के लोगों ने आमन्त्रित अतिथि का पुष्पहार से स्वागत किया।
बैठक में कॉलोनीवासियों ने जो माँग रखी है जिसमें प्रमुख रूप से
1. RDA द्वारा कॉलोनीवासियों पर ब्याज की राशि पर 100 छुट की मांग रखी है।
2. केन्द्र शासन की सब्सिडी के पैसे से हितग्राहियों को लाभ दिया जाए।
3. कॉलोनी की जो बिल्डिंग है अभी वो अत्यंत जर्जर हालत में है जिसे जल्द से जल्द मरम्मत नहीं की गई तो गम्भीर हादसा हो सकता हैं जिसमें बैठक में सभी कॉलोनीवासियों ने सांसद, विधायक प्रदेश के मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों से इस ओर भी ध्यान देने की पुरजोर मांग की।
4. पूरी कॉलोनी में गंदगी फैली हुईं है जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा है जिसको लेकर साफ सफाई की मांग रखी।
बैठक में कॉलोनी की महिलाएं एवं नगारिकों ने अपने विचार रखते हुए कहा की सोमवार 12 बजे कॉलोनी के समस्त निवासीगण अपनी अति आवश्यक मांगो को लेकर RDA कार्यालय जाकर अधिकारीयों को ज्ञापन सौंपेंगे।
आज की बैठक में प्रमुख रूप से शेख़ शकील, डॉ नेहाल खान के अलावा समिति के प्रकाश सोनी, सोनु खान अशफाक भाई, आमिर खान, पुष्पा बुनकर, हैदर अली, निज़ाम अख्तर, संध्या पवार, हीरा देवांगन, जगमोहन निषाद, प्रियंका केवट, उमेश द्विवेदी, शमीमा बेगम, तरन्नुम बनो, आदि सैंकड़ों लोग बैठक में शामिल थे

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page