Home / छत्तीसगढ़ / *पति-पत्नी की संदिग्ध मौत से बिलासपुर में हड़कंप*

*पति-पत्नी की संदिग्ध मौत से बिलासपुर में हड़कंप*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक ही फंदे पर लटकती पति-पत्नी की लाश मिली है। दंपती मूल रूप से मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के रहने वाले थे और बिलासपुर में किराए के मकान में रह रहे थे। मंगलवार सुबह घर से बच्चों के रोने की आवाज आने पर मकान मालिक मौके पर पहुंचा, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।

मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जांच में सामने आया है कि सोमवार रात उनके घर से झगड़े की आवाज आ रही थी, इसके बाद तेज आवाज में गाना चल रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

2 बच्चों के साथ किराए के मकान में रहते थे दंपती

दरअसल, अमरकंटक थाना क्षेत्र के ग्राम जामकछार निवासी रमेश सिंह बंजारा (36) अपनी पत्नी माया बंजारा (32) और दो बच्चों (13 साल की बेटी और 5 साल का बेटा) के साथ सिरगिट्टी के नयापारा वार्ड नंबर-12 में किराए के मकान में रहते थे। वे यहां पिछले 10-12 साल से रह रहे थे।

घर से तेज आवाज में गाने की आवाज आई

दोनों पति-पत्नी इंडस्ट्रियल इलाके की एक कंपनी में काम करते थे। बताया जा रहा है सोमवार (10 अगस्त) रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद घर से तेज आवाज में गाने की आवाज आ रही थी।

बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पहुंचा मकान मालिक

मंगलवार (11 अगस्त) सुबह मकान मालिक रमेश कुमार साहू को कमरे से बच्चों के जोर-जोर से रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर वे फौरन कमरे की ओर पहुंचे। खिड़की से देखा तो दंपती की लाश एक ही फंदे पर लटकी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

दोनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए

सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

पुलिस पति-पत्नी के इस कदम के पीछे की वजह जानने के लिए परिजनों और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को सुसाइड की आशंका है, इसकी वजह आपसी झगड़ा बताया जा रहा है।

मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस

घटना के बाद दोनों छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page