Home / राजधानी / *रायपुर में खाद्य विभाग की कार्रवाई, बिरयानी सेंटर पर ताला*

*रायपुर में खाद्य विभाग की कार्रवाई, बिरयानी सेंटर पर ताला*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  रेलवे स्टेशन के आसपास यात्रियों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता परखने खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने गुरुवार को अचानक जांच अभियान चलाया। भोजनालय, रेस्टोरेंट और बिरयानी सेंटरों में पहुंची टीम ने खाद्य पंजीयन, सफाई और रखरखाव की स्थिति देखी। न्यू सागर बिरयानी सेंटर बिना खाद्य पंजीयन के संचालित मिला।

जांच में परिसर की स्वच्छता भी खराब पाई गई। टीम ने मौके पर नोटिस जारी कर सेंटर को सील करा दिया। एक अन्य बिरयानी सेंटर में भी खाद्य सुरक्षा से जुड़ी खामियां मिलीं। यहां तैयार चिकन बिरयानी में रंग मिला, जिसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। संबंधित प्रतिष्ठान को आगामी कार्रवाई तक बंद रखा गया।

आरजे राजस्थानी थाली में भी साफ-सफाई संतोषजनक नहीं मिलने पर संचालक को फटकार लगाई गई और सुधार सूचना जारी की गई। अचानक हुई कार्रवाई के बाद स्टेशन क्षेत्र में खाद्य कारोबारियों के बीच हड़कंप मचा रहा। विभाग ने आगे भी निरीक्षण जारी रखने के संकेत दिए हैं।

बिना पंजीयन पकड़ा गया सेंटर

न्यू सागर बिरयानी सेंटर में जांच के दौरान खाद्य पंजीयन नहीं मिला। इसके अलावा परिसर में सफाई व्यवस्था भी मानकों के अनुरूप नहीं थी। खाद्य विभाग ने संचालक को मौके पर नोटिस दिया और प्रतिष्ठान सील करा दिया। विभाग अब आगे की कार्रवाई पंजीयन और स्वच्छता संबंधी कमियों के आधार पर करेगा।

बिरयानी में रंग मिला, खाना फेंकवाया

जांच के दौरान दूसरे बिरयानी सेंटर में तैयार चिकन बिरयानी में रंग का इस्तेमाल पाया गया। खाद्य सुरक्षा को देखते हुए टीम ने पूरी बिरयानी मौके पर ही नष्ट करा दी। इसी प्रतिष्ठान में पंजीयन से जुड़ी खामी और सफाई की समस्या भी सामने आई। इसे आगामी कार्रवाई तक बंद कराया गया।

राजस्थानी थाली को मिली सुधार सूचना

आरजे राजस्थानी थाली के निरीक्षण में साफ-सफाई और रखरखाव की कमियां सामने आईं। टीम ने संचालक को मौके पर फटकार लगाई और कमियां दूर करने के लिए सुधार सूचना जारी की। खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया कि तय मानकों का पालन नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page