Home / राजधानी / *रायपुर के होटल में सनसनी, युवती की हत्या के बाद युवक ने रेता गला*

*रायपुर के होटल में सनसनी, युवती की हत्या के बाद युवक ने रेता गला*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी के गंज थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में शुक्रवार दोपहर प्रेमी युगल के बीच विवाद के बाद युवती की चाकू मारकर हत्या किए जाने और युवक के खुद का गला रेतकर आत्महत्या का प्रयास करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना झूलेलाल चौक के पास स्थित होटल बंसल पैराडाइज के तृतीय तल के कमरा नंबर 401 में हुई। घटना के बाद होटल में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार, 14 अगस्त को होटल के कमरा नंबर 401 में कृष्ण कुमार भारद्वाज और रिमन मंडावी ठहरे हुए थे। कृष्ण कुमार वाराणसी जिले के मोहावन, दशनंतपुर गोसाई का रहने वाला है, जबकि रिमन मंडावी मोहला-मानपुर जिले के अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र की निवासी बताई गई है। दोनों ने होटल में अपने पहचान पत्र प्रस्तुत कर नियमानुसार चेक-इन किया था।

चीख सुनकर होटल कर्मचारी पहुंचे

होटल कर्मचारियों के मुताबिक, दोपहर करीब 3:30 से 3:45 बजे के बीच कमरे से युवती के जोर-जोर से चीखने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर होटल के अलग-अलग फ्लोर पर मौजूद कर्मचारी पहुंचे। कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
स्थिति संदिग्ध लगने पर कर्मचारियों ने मिलकर कमरे की खिड़की तोड़ी। खिड़की से अंदर देखने पर जो दृश्य सामने आया, उसे देखकर कर्मचारी सन्न रह गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक चाकू से अपना गला काट रहा था। इससे पहले युवती पर चाकू से हमला किया गया था। युवती गंभीर रूप से घायल मिली।

युवती की मौत, युवक गंभीर

घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। युवती की मौत हो गई, जबकि युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक ने पहले युवती पर चाकू से हमला किया और इसके बाद खुद का गला रेतकर आत्महत्या का प्रयास किया।
पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कमरे से मिले सामान और अन्य साक्ष्यों को भी पुलिस ने जांच में शामिल किया है। दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ। घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या था, इसका खुलासा पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।

वाराणसी का युवक, मोहला-मानपुर की युवती

इस घटना ने होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे और रायपुर आने का उद्देश्य क्या था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घायल युवक के बयान को घटना की कड़ियां जोड़ने में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page