Home / राजधानी / *रायपुर,, राज्य हज निरीक्षक हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित- मिर्ज़ा एजाज बेग*

*रायपुर,, राज्य हज निरीक्षक हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित- मिर्ज़ा एजाज बेग*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़, 13 अगस्त। हज 2027 में हजयात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों की सहायता के राज्य हज निरीक्षक हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमेन मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि, हज कमेटी ऑफ़ इंडिया मुंबई के सर्कुलर 07 से प्राप्त सूचना अनुसार हज 2027 के हज यात्रियों के सहायतार्थ, राज्य हज निरीक्षक (स्टेट हज इंस्पेक्टर) के ऑनलाइन आवेदन पत्र दिनांक 13 अगस्त 2026 से दिनांक 27 अगस्त 2026 तक आमंत्रित किये गए है। राज्य हज निरीक्षक हेतु निर्धारित अहर्ता एवं नियमावली का सम्पूर्ण विवरण, हज कमेटी की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in में सर्कुलर 07 पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी मुखर्जी बाड़ा बैरन बाजार रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 पर संपर्क किया जा सकता है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page