Home / राजधानी / *रायपुर,,1501 साला जश्ने ईद मिलादुन्नबी और 80 वें यौमे आज़ादी के मौके पर मूक- बधिर बच्चों को फल वितरित किया गया*

*रायपुर,,1501 साला जश्ने ईद मिलादुन्नबी और 80 वें यौमे आज़ादी के मौके पर मूक- बधिर बच्चों को फल वितरित किया गया*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़

रायपुर,,,सियासत दर्पण न्यूज़,,1501 सालाना जश्ने ईद मिलादुन्नबी और 80 वें यौमे आज़ादी
के मौके पर ऑल इंडिया उलेमा एंड मशाइख़ बोर्ड छत्तीसगढ़, मिशन अहलेबैत छत्तीसगढ़, शैखुल इस्लाम ट्रस्ट रायपुर, महेबुबुल उलेमा फाउंडेशन बैरन बाज़ार और ख्वाजा हसन मिशन संजय नगर के संयुक्त तत्वाधान में 16 अगस्त 2026 रविवार सुबह 11 बजे नेशनल एसोशिएशन फॉर ब्लाइंड, जरवाय रोड, हीरापुर के मूक- बधिर बच्चों को फल वितरित किया गया। पैगम्बरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम की संक्षिप्त जीवनी पर प्रकाश डाला गया और स्वतंत्रता दिवस की महत्ता बताते हुए सामाजिक समरसता, साम्प्रदायिक सदभाव, एकता में अनेकता, अमन एवं शांति के संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करने का आव्हान किया गया।

जिसमे मुख्य रूप से शहज़ादा क़ाज़ी ए छत्तीसगढ़ मौलाना सैय्यद अशरफ मियां (क़ाइद मिशन अहलेबैत छ ग), शहर काज़ी मौलाना कारी इमरान अशरफी साहब (सदर- ऑल इंडिया उलेमा एन्ड मशाइख़ बोर्ड छ ग), नौमान अकरम हामिद, अरशद खान अशरफी (सदर- मिशन अहलेबैत छ ग, मुतवल्ली पारस नगर), अय्यूब अशरफी, उवैस अशरफी, मो.राहेल अशरफी, अलीम अशरफी साहेबान के साथ दीगर हज़रात मौजूद थे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page