Home / राजधानी / *रायपुर,,(यू.सी.सी.) समान नागरिक संहिता के सम्बंध में सुझाव देने हेतु मुस्लिम समाज की बैठक*

*रायपुर,,(यू.सी.सी.) समान नागरिक संहिता के सम्बंध में सुझाव देने हेतु मुस्लिम समाज की बैठक*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़। राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ में UCC समान नागरिक संहिता कानून लागू करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है जिसमें राज्य स्तरीय समिति का गठन किया गया है, उक्त समिति को रायपुर मुस्लिम समाज की ओर से सुझाव दिये जाने के सम्बंध में 01 सितम्बर 2026, मंगलवार को स्थान-गुरू घांसीदास ऑडिटोरियम, कार्यालय छ.ग. राज्य वक्फ बोर्ड के सामने, कलेक्ट्रेट चौक रायपुर में एक दिवसीय बैठक आयोजित की गई है। बैठक में मुस्लिम समाज के बुद्धिजीवीयों द्वारा दिये गये सुझाव को एकत्रित किया जायेगा जिस हेतु रायपुर की समस्त मस्जिदों में जुमा को ऐलान के माध्यम से सूचित किया गया है और यू.सी.सी. के सम्बंध में सुझाव लिखित में अध्यक्ष, समान नागरिक संहिता समिति, छत्तीसगढ़ के नाम से सम्बंोधित करते हुए प्रस्तुत करने कहा गया है। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शहर काजी जनाब कारी डाॅ. मोहम्मद इमरान अशरफी साहब, अध्यक्षता के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता जनाब फैसल रिवजी साहब उपस्थित रहेंगे। मुस्लिम समाज द्वारा दिये गये सुझाव को बैठक में एकत्रित कर शाम 04ः00 बजे (यू.सी.सी.) समान नागरिक संहिता समिति छत्तीसगढ़ के माननीय सदस्यों के समक्ष उपस्थित होकर प्रस्तुत किया जायेगा। मुस्लिम समाज से पुनः अपील है कि अपने सुझाव लिखित में 02 प्रतियों में लेकर बैठक में जरूर शामिल हों।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page