Home / छत्तीसगढ़ / *दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद छावनी बनी सिटी कोतवाली,,*

*दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद छावनी बनी सिटी कोतवाली,,*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ चैनल से बिलासपुर ब्यूरो चीफ़ डॉ शाज़िया अली खान की रिपोर्ट।

बिलासपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद शुक्रवार की रात शहर का माहौल गरमा गया। सिटी कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षों के सैकड़ों लोग जमा हुए और एक-दूसरे पर पत्थरबाजी की। इस दौरान सिटी कोतवाली में भी पत्थर फेंके गए।

 

आसपास के कई घरों और दुकानों में तोड़फोड़ हुई है। ऐसा पहली बार है, जब शहर के हृदय स्थल में तनाव का माहौल रहा और पुलिस बेबस नजर आई। आंसू गैस के गोले फेंकने के बाद भी भीड़ नहीं छंटी। पत्थरबाजी और झूमाझटकी में तारबाहर टीआई रवि तिवारी का सिर फट गया। सोनू पाल नाम के आरक्षक का होंठ फट गया। कई और लोगों को चोटें आई हैं। खबर लिखे जाने तक कोतवाली क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। लोग मल्टी लेवल पार्किंग से लेकर चौक तक सड़क पर ही बैठ गए हैं। कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह थाने में ही हैं, जबकि बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला समेत कई संगठनों के लोग भी थाने में पहुंचे हुए हैं। जानकारों के मुताबिक सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट से विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद एक पक्ष ने दूसरे से मारपीट की और आनन-फानन में दूसरा पक्ष भी आक्रामक हो गया, जिस से विवाद बढ़ गया।
भीड़ के आगे पुलिस टीम बेबस नजर आई। सिटी कोतवाली चौक के पास जमा भीड़ से पुलिस ने पहले बातचीत कर मामला सुलझाने की कोशिश की, लेकिन दूसरी ओर से पत्थरबाजी होने से चौक पर मौजूद भीड़ और आक्रोशित हो गई। पुलिस ने भीड़ हटाने के लिए पहले लाठीचार्ज किया, फिर आंसू गैस के गोले छोड़े। हालांकि फायर नहीं होने के कारण सरकंडा टीआई ने हाथ में लेकर फेंका। एक के बाद एक पांच से छह गोले छोड़े गए, जिसकी गूंज दूर तक सुनाई दी। इसके बाद भी भीड़ नहीं छंटी। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े आंसू गैस के गोले नहीं छूटे तो टीआई ने हाथ से फेंक भीड़ को नियंत्रित किया।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page