*बिलासपुर,कलेक्टर के निरीक्षण में खुली पोल सहायक संचालक सहित 21 अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस*

बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) सरकारी दफ्तरों में कामकाज का माहौल और अधिकारी कर्मचारियों के अनुशासन की शुक्रवार को उस समय पोल खुल गई जब कलेक्टर औचक निरीक्षण करने पहुंचे। कलेक्टर ने शुक्रवार को पुराने कम्पोजिट बिल्डिंग में संचालित जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। गायब 21 अधिकारी व कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर शरण ने उपस्थिति पंजी जब्त कर सबकी हाजिरी लगाई। दफ्तर शुरू होने के समय से तकरीबन एक घंटे बाद भी 21 अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंचे थे। बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों और अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है। पूर्ववर्ती राज्य सरकार ने सरकारी कार्यालयों में कामकाज की संस्कृति को बढ़ावा देते हुए शनिवार और रविवार दो दिन सप्ताह में अवकाश देने व प्रतिदिन सुबह 10 बजे कार्यालय पहुंचने का समय निर्धारित किया था। यह आदेश आज भी जारी है। सप्ताह में दो दिन अवकाश लेने के बाद भी अधिकारी व कर्मचारी तय समय पर कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को औचक निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय में कुछ इस तरह की कार्य संस्कृति की झलक दिखाई दी। नाराज कलेक्टर ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

  • Related Posts

    *स्टैण्ड बॉल स्थापना दिवस एवं हिदायत अली जी की 86वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम,,बिलासपुर से डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ बिलासपुर से डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट बिलासपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,,7 अप्रैल। स्टैण्ड बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 7 अप्रैल को स्टैण्ड बॉल स्थापना दिवस एवं हिदायत अली…

    *बिलासपुर में अप्रत्याशित गर्मी का प्रकोप: अप्रैल में टूट सकता है 10 साल पुराना तापमान रिकॉर्ड*

    बिलासपुर:(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर (Bilaspur Weather Update) में इस बार अप्रैल का महीना अग्निपरीक्षा जैसा साबित होने वाला है। मौसम विभाग (IMD Warning) के प्रारंभिक रुझान और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *स्टैण्ड बॉल स्थापना दिवस एवं हिदायत अली जी की 86वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम,,बिलासपुर से डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट*

    *स्टैण्ड बॉल स्थापना दिवस एवं हिदायत अली जी की 86वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम,,बिलासपुर से डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट*

    *रायपुर,,ऑल इंडिया उलमा व मशाइख़ बोर्ड छत्तीसगढ़ के ज़ेरे एहतेमाम सार्वजनिक पियाऊ घर “हुसैनी सबील”का हुआ उदघाटन*

    *रायपुर,,ऑल इंडिया उलमा व मशाइख़ बोर्ड छत्तीसगढ़ के ज़ेरे एहतेमाम सार्वजनिक पियाऊ घर “हुसैनी सबील”का हुआ उदघाटन*

    *रायपुर,खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि : वर्ष 2025–26 में ₹16,625 करोड़ की प्राप्ति*

    *रायपुर,खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि : वर्ष 2025–26 में ₹16,625 करोड़ की प्राप्ति*

    *राजधानी रायपुर में इस साल बनेंगे 4 फ्लाईओवर्स*

    *राजधानी रायपुर में इस साल बनेंगे 4 फ्लाईओवर्स*

    *बिहान योजना से सशक्त हुई महिलाएं, बैंक सखी बन संज्योति चौहान ने बनाई आत्मनिर्भरता की मिसाल*

    *बिहान योजना से सशक्त हुई महिलाएं, बैंक सखी बन संज्योति चौहान ने बनाई आत्मनिर्भरता की मिसाल*

    *मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ*

    *मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ*

    You cannot copy content of this page