Home / राजधानी / *रायपुर में चेक से 4.40 लाख की ठगी, SBI से निकाला कैश*

*रायपुर में चेक से 4.40 लाख की ठगी, SBI से निकाला कैश*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  रायपुर में बैंकिंग दस्तावेजों से छेड़छाड़ कर चेक से पैसे निकालने का मामला सामने आया है। तात्यापारा निवासी आनंद कुसरे ने कोतवाली थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि, उनके नाम जारी 4.40 लाख रुपए का अकाउंट पेयी चेक बैंक में जमा करने के बाद गायब हो गया।

इसके बाद चेक में कथित कुटरचना कर और फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल करते हुए किसी अज्ञात व्यक्ति ने भारतीय स्टेट बैंक की संतोषी नगर शाखा से पूरी रकम कैश निकाल ली।

अब पढ़िए क्या है पूरा मामला

शिकायत के मुताबिक, आनंद कुसरे ने अपनी संपत्ति के विक्रय का सौदा सोनम वर्मा के साथ किया था। रजिस्ट्री से पहले सोनम ने 14 जुलाई 2026 की तारीख वाला चेक नंबर 669171, 4 लाख 40 हजार रुपए का अकाउंट पेयी चेक आनंद के नाम जारी किया था। आनंद ने यह चेक 15 जुलाई को अपने बैंक ऑफ इंडिया, तात्यापारा शाखा के खाते में संग्रहण के लिए जमा किया।

बैंक ने बताया- चेक गुम हो गया

16 जुलाई को आनंद ने बैंक से चेक की स्थिति पूछी, लेकिन रकम खाते में नहीं आई थी। अगले दिन बैंक कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि चेक गुम हो गया है और फिलहाल सिर्फ जमा पर्ची उपलब्ध है। 20 जुलाई को बैंक पहुंचने पर उन्हें जानकारी मिली कि चेक की पूरी राशि पहले ही SBI की संतोषी नगर शाखा से कैश निकाली जा चुकी है।

इसके बाद आनंद ने SBI शाखा पहुंचकर चेक और भुगतान से जुड़े दस्तावेज देखे। उनका आरोप है कि चेक के पीछे उनके नाम से फर्जी हस्ताक्षर किए गए थे। रकम निकालने वाले व्यक्ति ने अपना मोबाइल नंबर भी दर्ज किया था।

आधार में नाम आनंद का, फोटो किसी और का

शिकायतकर्ता के मुताबिक रकम निकालने के लिए इस्तेमाल किए गए आधार कार्ड में नाम आनंद कुसरे का था, लेकिन फोटो किसी दूसरे व्यक्ति का लगा था।

आधार नंबर और पता भी उनके वास्तविक दस्तावेज से अलग था। बैंक प्रबंधन ने कथित रूप से CCTV फुटेज का फोटो भी शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराया, जिसमें रकम निकालने वाले व्यक्ति की तस्वीर दिखाई दे रही है।

आनंद ने पुलिस से मामले की जांच कर चेक में कुटरचना, फर्जी दस्तावेज के इस्तेमाल और बैंक से रकम निकालने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अब बैंक रिकॉर्ड, CCTV फुटेज और चेक से जुड़े दस्तावेजों के आधार पर जांच आगे बढ़ा सकती है।

 

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page