*भिलाई में साथ में शराब पीने के बाद युवक की गला घोंटकर और पत्थर पटककर हत्या*

भिलाई। (सियासत दर्पण न्यूज़) रविवार की रात को पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या की घटना हुई है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने चार संदेहियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में पता चला है कि वे और हत्या का शिकार हुआ युवक साथ में शराब पीने के लिए मनीष ट्रेवल्स पेट्रोल पंप के पीछे मैदान में गए थे। रात में सभी ने एक साथ मिलकर शराब पी और उसके बाद उनके बीच विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपितों ने उसकी गला घोंटकर और सिर पर पत्थर पटककर उसकी हत्या कर दी। पद्मनाभपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान पोटिया निवासी तोप सिंह (32) के रूप में की गई है। सोमवार की सुबह आसपास के लोगों ने मैदान में उसकी लाश देखी और पुलिस को जानकारी दी। पद्मनाभपुर पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के लिए उसे चीरघर भिजवाया और मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि चारों संदेही और तोप सिंह रविवार की रात को शराब पीने के लिए घटना स्थल पर गए थे। वहां पर शराब पीने के बाद तोप सिंह और चारों संदेहियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद आक्रोशित होकर चारों संदेहियों ने गला घोंटकर और पास पड़े पत्थर उसके सिर पर पटककर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद चारों संदेही मौके से फरार हो गए थे। फिलहाल चारों संदेही हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक तोप सिंह मजदूरी का काम करता था और चारों संदेही उसके साथ ही काम करने वाले हैं।

  • Related Posts

    *आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने खंगाले 500 से अधिक CCTV फुटेज,800 से ज्यादा लोगो से पूछताछ*

    बरेली, सियासत दर्पण न्यूज,,बरेली सिटी रेलवे स्टेशन पर 14 वर्षीय नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म मामले में जीआरपी ने एक महीने की कड़ी मेहनत के बाद आरोपी चंद्रकेश कश्यप को…

    *60 वर्षीय महिला से रेप सिर पर पत्थर मार, पेट में चाकू घोंपा… जिंदगी की जंग लड़ दिलवाई सजा*

    ग्वालियर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  दुष्कर्म केवल एक शारीरिक आघात नहीं, बल्कि आत्मा पर ऐसा गहरा घाव है जो जीवनभर नहीं भरता। यह एक ऐसा अपराध है जो न केवल पीड़िता के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,ऑटो में घुमाकर कई जगह की गई मारपीट,फिर अधमरी हालत में गड्ढे में ‘जिंदा’ दफनाया*

    *रायपुर,,ऑटो में घुमाकर कई जगह की गई मारपीट,फिर अधमरी हालत में गड्ढे में ‘जिंदा’ दफनाया*

    *हर दवा के साथ डॉक्टर क्यों लिखते हैं गैस की गोली? जानिए इसकी वजह*

    *हर दवा के साथ डॉक्टर क्यों लिखते हैं गैस की गोली? जानिए इसकी वजह*

    *रायपुर,,गैस सिलेंडर वितरण की तिथी 25 दिन किये जाने के लिये कांग्रेसजनों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा*

    *रायपुर,,गैस सिलेंडर वितरण की तिथी 25 दिन किये जाने के लिये कांग्रेसजनों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा*

    *रायपुर,,बिरगांव निगम वार्ड क्रं 02, 04 एवं 36 में आज सीसी रोड निर्माण कार्य की सुरुआत।*

    *रायपुर,,बिरगांव निगम वार्ड क्रं 02, 04 एवं 36 में आज सीसी रोड निर्माण कार्य की सुरुआत।*

    *15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने वाला युवक साधु के वेश में लौट आया।*

    *15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने वाला युवक साधु के वेश में लौट आया।*

    *रायपुर,,कारी मोहम्मद इमरान अशरफी बने क़ाज़ी ए शहर रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

    *रायपुर,,कारी मोहम्मद इमरान अशरफी बने क़ाज़ी ए शहर रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

    You cannot copy content of this page