रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) अनुदान प्राप्त महाविद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों ने पेंशन बहाली की मांग को लेकर दुर्गा महाविद्यालय के मेन गेट पर धरना दिया। सेवानिवृत्त शिक्षकों और कर्मचारियों ने 1 सितंबर 2026 को शासन की ओर से जारी आदेश को रद्द करने की मांग की।
समिति ने कहा कि, पेंशन बहाल होने से सेवानिवृत्त शिक्षकों और कर्मचारियों को भरण-पोषण, दवा-इलाज और रोजमर्रा के खर्च में राहत मिलेगी। धरना समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर रायपुर के माध्यम से भेजा जाएगा।
संयोजक डॉ. राकेश तिवारी और अध्यक्ष प्रो. बीके चौरसिया ने कहा कि पेंशन बहाली की मांग को लेकर आगे भी प्रयास जारी रहेंगे।
विभिन्न संगठनों और नेताओं ने दिया समर्थन
धरने को विभिन्न संगठनों और नेताओं ने समर्थन दिया। पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, विकास उपाध्याय, एंजाज देबर, छात्र नेता योगेश अग्रवाल, परवेज अहमद, नवरतन माहेश्वरी, लीलाधर साहू, शांतनु झा, जय प्रकाश शर्मा, शाकिर कुरैशी और राजकुमार राठी सहित अन्य लोग शामिल हुए।
एलुमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल और पदाधिकारी भी धरने में मौजूद रहे। कॉलेज के एक दर्जन से अधिक पूर्व छात्रसंघ अध्यक्षों ने भी शिक्षकों और कर्मचारियों की मांग का समर्थन किया।





