Home / राजधानी / *रेल यात्री ध्यान दें, दिसंबर में रद रहेंगी कई ट्रेनें*

*रेल यात्री ध्यान दें, दिसंबर में रद रहेंगी कई ट्रेनें*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में रेल सेवा के आधुनिकीकरण और सुरक्षा के लिए नाॅन-इंटरलाॅकिंग कार्य शुरू किया गया है। दक्षिण मध्य रेलवे ने विभिन्न महत्वपूर्ण रूटों की लंबी दूरी की छह एक्सप्रेस ट्रेनों को दिसंबर माह की निर्धारित तारीखों पर रद करने का निर्णय लिया है।

रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार निम्नलिखित गाड़ियां अपने प्रारंभिक स्टेशनों से निरस्त रहेंगी:

ट्रेन संख्या 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 10 दिसंबर को तथा ट्रेन संख्या 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 13 दिसंबर को रद रहेगी।

ट्रेन संख्या 17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस सात व 14 दिसंबर को, जबकि ट्रेन संख्या 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस 10 व 17 दिसंबर को नहीं चलेगी।

ट्रेन संख्या 17321 वास्को डी गामा-जसीडीह एक्सप्रेस 11 दिसंबर को और ट्रेन संख्या 17322 जसीडीह-वास्को डी गामा एक्सप्रेस 14 दिसंबर को पूर्णतः निरस्त रहेगी।
यात्रियों को स्टेशन रवाना होने से पहले जांचने की सलाह

अचानक ट्रेनों के निरस्त होने से बिहार, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और गोवा रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा हो सकती है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले हेल्पलाइन 139 अथवा नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) पोर्टल व मोबाइल ऐप के माध्यम से अपनी ट्रेन की वास्तविक स्थिति अवश्य जांच लें।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page