Home / राजधानी / *बस स्टैंड पर ट्रॉली बैग में गांजा बेचते आरोपी गिरफ्तार*

*बस स्टैंड पर ट्रॉली बैग में गांजा बेचते आरोपी गिरफ्तार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर के भाठागांव बस स्टैंड में एक व्यक्ति ट्रॉली बैग लेकर ग्राहक तलाश रहा था। पुलिस को उसकी गतिविधि संदिग्ध लगी तो टीम ने मौके पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। ट्रॉली बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 5.448 किलो गांजा मिला। इसकी कीमत करीब 2.72 लाख रुपए बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, 2 अक्टूबर को टिकरापारा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भाठागांव बस स्टैंड स्थित सुलभ के पास एक व्यक्ति काले रंग के ट्रॉली बैग में गांजा लेकर ग्राहक तलाश रहा है। उसके हुलिए की जानकारी भी पुलिस को दी गई थी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और बताए गए हुलिए के आधार पर युवक को घेरकर पकड़ लिया।

नीला लोअर और हरी टी-शर्ट में था आरोपी

पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो ट्रॉली बैग से 5.448 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम सामू माडी (40) बताया। वह ग्राम टोंडापाली, वार्ड नंबर-2, थाना मलकानगिरी, जिला मलकानगिरी, ओडिशा का रहने वाला है।

पुलिस ने गांजा जब्त करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ टिकरापारा थाने में अपराध क्रमांक 924/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई तेज की

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से सूखे नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों के निर्देश पर थाना क्षेत्र में गांजा समेत अन्य अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर निगरानी बढ़ाई गई है।

इस कार्रवाई में टिकरापारा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र धनगर और पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page