Home / राजधानी / *रायपुर कलेक्ट्रेट में चौकीदार का शव फंदे से लटका मिला*

*रायपुर कलेक्ट्रेट में चौकीदार का शव फंदे से लटका मिला*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  रायपुर कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार सुबह चौकीदार दिनेश यादव (50) का शव फंदे पर लटका मिला। सुबह करीब 9 बजे शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दिनेश सुबह 6:50 बजे तक परिसर में दिखाई दिया था। इसके बाद उसकी मौत की खबर सामने आई। उन पर 20 लाख रुपए से ज्यादा कर्ज होने की भी चर्चा है, हालांकि आत्महत्या की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। शव मिलने के बाद परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा सहित आगे की कार्रवाई शुरू की।

कर्ज की बात सामने आई, कारणों की जांच जारी

घटना के बाद दिनेश यादव पर आर्थिक दबाव होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उन पर 20 लाख रुपए से अधिक का कर्ज था। हालांकि, कर्ज के कारण ही उन्होंने आत्महत्या की, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, मौत के कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page