Home / राजधानी / *10 लाख के माल के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार*

*10 लाख के माल के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) परिवार की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर मकान का ताला तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन, नगदी समेत अन्य सामान की चोरी करने वाले गुढिय़ारी थाने के हिस्ट्रीशीटर रोहन ताम्रकार को खमतराई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 10 लाख रुपये कीमत का चोरी का सामान बरामद किया गया है।
मामला खमतराई थाना क्षेत्र के शिवानंद नगर स्थित अंजनी विहार कॉलोनी का है। प्रार्थी शिव निर्मलकर 8 नवंबर 2026 को अपने मकान में ताला लगाकर परिवार के साथ गृहग्राम गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर ने सूने मकान को निशाना बना लिया। 12 नवंबर को जब परिवार वापस लौटा तो घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखने पर अलमारी खुली थी और उसका लॉकर भी टूटा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात, नगदी, मोबाइल फोन और अन्य सामान गायब थे। घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा खमतराई थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले गए।

पुलिस ने पुराने चोरी के आरोपियों और हाल ही में जेल से रिहा हुए संदिग्धों की जानकारी जुटाई। इसी दौरान जांच टीम को सूचना मिली कि गुढिय़ारी थाना का हिस्ट्रीशीटर रोहन ताम्रकार वारदात वाले दिन देर रात घटनास्थल के आसपास संदिग्ध हालत में देखा गया था। सूचना के आधार पर पुलिस ने रोहन ताम्रकार को पकड़कर पूछताछ की। शुरुआत में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ करने पर उसने चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी रोहन ताम्रकार थाना गुढिय़ारी का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ चोरी, मारपीट और आर्म्स एक्ट समेत आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुका है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page