Home / राजधानी / *नौकरी के नाम पर वसूली और शराब दुकानों में ओवररेटिंग का आरोप*

*नौकरी के नाम पर वसूली और शराब दुकानों में ओवररेटिंग का आरोप*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

00 आकाश बोले – 7 दिनों में जांच और कार्रवाई शुरू नहीं हुई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी युवा कांग्रेस

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में शासकीय मदिरा दुकानों के संचालन से जुड़ी प्लेसमेंट कंपनी इनोवसोर्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के विरुद्ध गंभीर अनियमितताओं एवं कथित भ्रष्टाचार को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश शर्मा ने आबकारी आयुक्त श्री पदुम सिंह आल्मा को शिकायत पत्र सौंपकर उच्चस्तरीय जांच एवं कठोर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्लेसमेंट कंपनी द्वारा बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर प्रति कर्मचारी लगभग 1.50 लाख रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही है। वहीं रायपुर जिले की विभिन्न शासकीय मदिरा दुकानों में निर्धारित एमआरपी से 10 से 50 रुपये तक अधिक कीमत पर शराब बेचकर आम उपभोक्ताओं से अवैध वसूली किए जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं। इसके अलावा कर्मचारियों से टी-शर्ट के नाम पर कटौती, नौकरी से निकालने की धमकी एवं मानसिक प्रताडऩा जैसे गंभीर विषय भी शिकायत में उठाए गए हैं। शर्मा ने संबंधित आबकारी उपायुक्त की भूमिका और प्लेसमेंट कंपनी के अधिकारियों के साथ कथित गठजोड़ की निष्पक्ष जांच, पिछले 12 महीनों के नियुक्ति एवं वित्तीय रिकॉर्ड का ऑडिट तथा सभी शासकीय मदिरा दुकानों में औचक निरीक्षण कराए जाने की मांग की है।

उन्होंने आबकारी विभाग से 7 दिवस के भीतर जांच प्रारंभ कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय-सीमा में ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तो छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस राजधानी रायपुर से प्रदेश के सभी जिलों तक चरणबद्ध आंदोलन, धरना-प्रदर्शन एवं आबकारी विभाग के घेराव के माध्यम से इस मुद्दे को जनआंदोलन बनाएगी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page