Home / राजधानी / *रायपुर-बिलासपुर समेत 5 जिलों में आयकर छापे*

*रायपुर-बिलासपुर समेत 5 जिलों में आयकर छापे*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

0-बर्बरीक कंपनी समेत कई कारोबारियों के रिकॉर्ड खंगाल रही टीम

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग ने बुधवार की सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश के पांच जिलों में एक साथ छापेमारी की है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़ और जांजगीर-चांपा में आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और संबंधित ठिकानों पर दबिश दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई कर चोरी की सूचना के आधार पर की जा रही है।

छत्तीसगढ़ में बुधवार सुबह आयकर विभाग ने कई जगहों पर एक साथ दबिश दी। रायपुर में पीआरए ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी की गई। खम्हारडीह स्थित बनियान ट्री सोसाइटी में कारोबारी प्रहलाद राय अग्रवाल और महेश राय अग्रवाल के घरों पर टीम जांच कर रही है। बिलासपुर में जेपी मित्तल और रायगढ़ में बर्बरीक ग्रुप के ठिकानों पर छापे मारे गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई के लिए 16 अलग-अलग टीमें गठित की थीं। इन टीमों ने बुधवार सुबह एक साथ अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर जांच शुरू की। अचानक हुई इस कार्रवाई से संबंधित कारोबारियों और प्रतिष्ठानों में हलचल मच गई।

कार्रवाई में रायपुर और रायगढ़ स्थित बर्बरीक कंपनी के ठिकानों पर भी आयकर विभाग की टीमों के पहुंचने की जानकारी सामने आई है। रायपुर में रिंग रोड, शंकर नगर और खम्हारडीह क्षेत्र में भी छापेमारी की सूचना है। विभाग की टीमें संबंधित दस्तावेजों, कारोबारी लेनदेन और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच कर रही हैं।

सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की इस कार्रवाई का दायरा कई जिलों तक फैला हुआ है। टीमों की ओर से संबंधित कारोबारियों के व्यावसायिक रिकॉर्ड, आय-व्यय के ब्योरे और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की जांच की जा रही है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार्रवाई में कितनी संपत्ति, नकदी या अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। विभाग की ओर से देर शाम अधिकृत जानकारी दिए जाने की संभावना है।

 

 

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page