Home / राजधानी / *रायपुर से चोरी हुई 1400 साल पुरानी मूर्ति भारत लौटी*

*रायपुर से चोरी हुई 1400 साल पुरानी मूर्ति भारत लौटी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) महंत घासीदास संग्रहालय रायपुर से 15 अप्रैल 1967 में चोरी हुई अवलोकितेश्वर की कांस्य मूर्ति अमेरिका-मैनहट्टन के एक म्यूजियम से बरामद हुई है। अमेरिका ने 1400 साल पुरानी (7वीं सदी की) इस मूर्ति की कीमत 20 करोड़ रु. आंकी है। इसे भारत सरकार को लौटा दिया गया है, मगर, इसकी छत्तीसगढ़ वापसी में एक बड़ा पेंच फंस गया है। भास्कर इंवेस्टिगेशन में सामने आया है कि एएसआई को मूर्ति चोरी की 59 साल पुरानी एफआईआर चाहिए जो संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के पास नहीं है। रिकॉर्ड मिसिंग हैं या दीमक खा चुकी है। बस इन मूर्तियों की चोरी की तारीख, डिटेल जैसे- नाम, कब-कहां से मिली संग्रहालय के एक्सेशन रजिस्टर में दर्ज है। मगर, फोटो चस्पा नहीं है। यही वजह है​ कि एएसआई को जवाब नहीं भेजा सका। उधर, भास्कर को इंवेस्टिगेशन में इस मूर्ति के सिरपुर, रायपुर के होने के प्रमाण मिले हैं। मैनहट्टन अटॉर्नी ऑफिस और होमलैंड सिक्योरिटी विभाग की रिपोर्ट में अंतरराष्ट्रीय वस्तु-मूर्ति तस्कर सुभाष कपूर नेटवर्क से जुड़े लोगों से पूछताछ में मूर्ति के रायपुर संग्रहालय से होना पाया गया। सुभाष को 2011 में इंटरपोल ने जर्मनी में गिरफ्तार किया। प्रत्यार्पण कर 2012 में भारत लाया गया, तब से वह तमिलनाडु त्रिची सेंट्रल जेल में बंद है।

उधर, अवलोकितेश्वर मूर्ति और इसी तारीख को संग्रहालय से चोरी हुई अन्य 4 प्रतिमाओं की फोटो संग्रहालय के रजिस्टर में नहीं है, सवाल है कि कहां हैं? इसका जवाब तलाशने रिपोर्टर ने संग्रहालय के 4 पूर्व क्यूरेटर से बात की। सामने आया कि संग्रहालय के 1960 के दशक में क्यूरेटर रहे बालचंद जैन ने 1960 में अपनी किताब में संग्रहालय की मूर्तियों की फोटो, इनकी डिटेल प्रकाशित की थी। यह किताब सर्वेश्वर ग्रंथालय में मिल गई। अगर, बालचंद किताब न लिखते तो भारत आने के बावजूद राज्य सरकार अवलोकितेश्वर मूर्ति पर दावा नहीं कर पाती। क्योंकि रिकॉर्ड में फोटो से जुड़े प्रमाण नहीं है। अगर, एक मूर्ति मिल गई है तो शेष भी मिल सकती हैं।

राज्य सरकार का केंद्रीय मंत्री, एएसआई के बीच 7 महीने से पत्राचार जारी है

18 मई 2026- संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल का केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पत्र। जवाब- मुझे इस संबंध में जानकारी नहीं है। एएसआई से संपर्क करें। 10 जुलाई 2026- संस्कृति संचालक डॉ. संजय कन्नौजे का महानिदेशक एएसआई को पत्र। अवलोकितेश्वर की प्रतिमा राज्य की अमूल्य पुरातात्विक धरोहर है। इसकी वापसी के संबंध में अवगत करवाएं। जवाब- इससे संबंधित दस्तावेज सबमिट करें। 27 अगस्त 2026- एएसआई का जवाब। मूर्ति चोरी की एफआईआर दें। (जवाब अब तक नहीं भेजा गया।

 

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page