*घूस लेते रंगे हाथों पकड़ाई GST की महिला अफसर*

3

कांकेर में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है।

(सियासत दर्पण न्यूज़) राज्य जीएसटी विभाग की सहायक आयुक्त अंचला गिरी को डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। कांकेर निवासी शोएब रंगरेज ने एसीबी से शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया था कि ई-वे बिल के मामले में रोके गए वाहन को छुड़ाने और प्रकरण का निराकरण कराने के बदले डेढ़ लाख रुपये की मांग की जा रही है।

शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी जगदलपुर की टीम ने जाल बिछाया। इसके बाद सहायक आयुक्त को उनके निवास पर रिश्वत की राशि के साथ पकड़ लिया गया।

इस मामले में बिचौलिया इमरान मेमन की भी भूमिका सामने आई है। आरोप है कि रिश्वत की रकम उसी के माध्यम से अधिकारी तक पहुंचाई गई थी।

ट्रैप कार्रवाई के बाद एसीबी ने अंचला गिरी के निवास पर तलाशी भी शुरू कर दी है। आय से अधिक संपत्ति के पहलू पर भी जांच की जा रही है। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 12 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page