*बलरामपुर टीआई अमर सिंह कोमरा पर सिविल सप्लाई टेंडर के नाम पर 5.30 लाख की ठगी का सनसनीखेज आरोप*

3

रिश्वत लेकर टेंडर नहीं दिलाया, 4.30 लाख गबन, पीसी एक्ट धारा 7 में अपराध दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग

कांकेर निवासी अमर सिंह कोमरा पिता हीरा लाल कोमरा उम्र 55 वर्ष पर आरोप, वर्तमान पद रक्षित केंद्र जिला बलरामपुर रामानुजगंज

कांकेर,सियासत दर्पण न्यूज़। जिले के निवासी अमर सिंह कोमरा को बलरामपुर के रक्षित केंद्र में टीआई के पद पर पदस्थ होना बताया जा रहा है। उम्र 55 वर्षीय अमर सिंह कोमरा पिता हीरा लाल कोमरा पर सिविल सप्लाई टेंडर दिलाने के नाम पर 5.30 लाख रुपये की ठगी का गंभीर आरोप लगाया गया है। शिकायत में स्पष्ट कहा गया है कि आरोपी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए पीड़िता को झांसे में लिया और रिश्वत लेकर भी कार्य नहीं किया।

बेटा आदित्य कोमरा उम्र 35 वर्ष निवासी हीरा पैलेस बार एंड रेस्टोरेंट सिविल लाइंस कांकेर सह आरोपी, खाते में 5 लाख ट्रांसफर

आरोपी अमर सिंह कोमरा का 35 वर्षीय बेटा आदित्य कोमरा सह आरोपी बनाया गया है। आदित्य कोमरा जो हीरा पैलेस बार एंड रेस्टोरेंट सिविल लाइंस कांकेर निवासी है, के खाते में 5,00,000 रुपये का ट्रांसफर प्रमाणित किया गया है। उक्त राशि आवेदिका के खाते से एनआरटीजीएस के माध्यम से स्थानांतरित हुई है।

पीड़िता सिबानी तिवारी पति गणेश तिवारी प्रोपराइटर रुद्राक्ष ट्रेडर्स एंड सप्लायर्स आमापारा कांकेर से 20.03.2025 को 5.30 लाख लेने का आरोप, NRTGS/PUMBR5 2025 03201 989 568 7/HEERA PALACE से लेनदेन

आवेदिका सिबानी तिवारी पति गणेश तिवारी, प्रोपराइटर रुद्राक्ष ट्रेडर्स एंड सप्लायर्स, आमापारा कांकेर ने आरोप लगाया है कि 20.03.2025 को उनके खाता संख्या 2184102100000139 पंजाब नेशनल बैंक से 5,00,000 रुपये आदित्य कोमरा के हीरा पैलेस होटल खाते में एनआरटीजीएस/PUMBR5 2025 03201 989 568 7/HEERA PALACE के माध्यम से भेजे गए। इसके अतिरिक्त 30,000 रुपये नगद भी दिए गए। कुल 5.30 लाख रुपये आरोपीगण द्वारा लिए गए।

11.06.2025 को 40 हजार, 16.06.2025 को 40 हजार और 20 हजार कुल 1 लाख वापस, शेष 4.30 लाख हड़पने का आरोप, मोबाइल नंबर 7999950036 से 9425592756 पर फोन पे
राशि वापस मांगने पर

11.06.2025 को 40,000 रुपये, 16.06.2025 को 40,000 रुपये तथा 20,000 रुपये कुल 1,00,000 रुपये मोबाइल नंबर 7999950036 से 9425592756 पर फोन पे के जरिये लौटाए गए। शेष 4.30 लाख रुपये अब भी वापस नहीं किए गए हैं। पीड़िता ने शेष राशि हड़पने का आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर से जान पहचान का झांसा देकर रिश्वत वसूली, सतीश दीपक और शशि तिवारी साक्षी, लोकायुक्त आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो रायपुर से तत्काल कार्रवाई की मांग

आरोपी अमर सिंह कोमरा ने पुलिस अधीक्षक बलरामपुर से अच्छी जान पहचान होने का झांसा देकर रिश्वत वसूली की है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने स्वयं कहा कि उच्च अधिकारियों को पैसा देना है तभी टेंडर मिलेगा। इस लेनदेन के साक्षी सतीश दीपक आमापारा कांकेर और शशि तिवारी हैं जिन्होंने उक्त बातचीत को देखा और सुना है। अब यह मामला लोकायुक्त आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो रायपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। इस मामले में तत्काल जांच कर अपराध दर्ज कर गिरफ्तारी और राशि वसूली की मांग की जा रही है।

संपादकीय टिप्पणी: यह अत्यंत गंभीर मामला है। लोक सेवक द्वारा पद का दुरुपयोग कर रिश्वत वसूली और धन गबन का आरोप तत्काल आपराधिक प्रकरण बनता है। लोकायुक्त आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो रायपुर अविलंब जांच प्रारंभ कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करे तथा गबन की राशि की वसूली करे। प्रशासनिक निष्क्रियता स्वीकार नहीं होगी। तत्काल कार्रवाई की जाए।

3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page