*रायपुर,लोकसभा से पहले खुले मंचों पर दिख रही है अंतर्कलह*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) कांग्रेस के भीतर अंतर्कलह और कार्यकर्ताओं की नाराजगी अब मंचों पर खुलकर सामने आ रही है। सीट बदलने के बाद कांग्रेसी नेता अपने ही घर में घिर रहे हैं। राजनांदगांव की सभा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ही बाहरी प्रत्याशी होने का आरोप लगा दिया। कांग्रेस के भीतर उपजे इस अंतर्कलह के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पोस्ट पर लिखा है कि जो अपने दरी उठाने वाले कार्यकर्ताओं के नहीं हो सके, वे जनता के क्या होंगे। इस मामले पर मुख्यमंत्री ने पूर्व सीएम को सवालों के घेरे में खड़ा किया है। इससे पहले भूपेश बघेल ने राजनांदगांव की चुनावी सभा में कहा था कि मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री तो क्या नंबर-1 व नंबर-2 भी आ जाए कांग्रेस को राजनांदगांव से कोई हरा नहीं सकता। राजनीतिक हालातों पर गौर करें तो कांग्रेस का सीट बदलने का फार्मूला ज्यादा कारगर होता दिखाई नहीं दे रहा है। दो दिन पहले राजनांदगांव में कार्यकर्ता द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री पर ऊंगली उठाई गई। कांग्रेस ने राजनांदगांव में स्थानीय नेता को प्रत्याशी नहीं बनाया, जबकि बिलासपुर व कांकेर में भी दूसरे संसदीय क्षेत्र से कांग्रेसी नेता को टिकट देने की चर्चा हैं। ऐसे में राजनांदगांव की आग दूसरे संसदीय क्षेत्रों तक फैलने की आशंका जताई जा रही है। बिलासपुर में भाजपा के ओबीसी प्रत्याशी से मुकाबले के लिए कांग्रेस के सामने भी ओबीसी प्रत्याशी खड़ा करने की चुनौती बनी हुई है। यहां भिलाईनगर के विधायक देवेंद्र यादव के नाम भी चर्चा काफी पहले से शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए एक्स पोस्ट पर 19 मार्च को लिखा कि वो अपने अंहकार में कहते रह गए, मैं हूं तो भरोसा है। उनके कार्यकर्ता उनके मुंह पर ही कह रहे हैं, 5 साल हमारी सुनी ही नही गई। छत्तीसगढ़ की देवतुल्य जनता ने उनके धोखे को पहले ही पहचान लिया था और मोदी की गारंटी पर विश्वास अटूट रहा। जो अपने दरी उठाने वाले कार्यकर्ताओं के नहीं हुए वे जनता के क्या होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्स पोस्ट पर 19 मार्च को लिखा था कि यदि कांग्रेस के साथी अपनी पूरा ताकत से लोकसभा चुनावों के लिए जुट जाए तो यहां मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री तो क्या नंबर-1 और नंबर-2 भी आ जाएं तो कांग्रेस को कोई हरा नहीं सकता। कांग्रेस के भीतर अंतर्कलह साफतौर पर उजागर हो रहा है। नाराज कार्यकर्ता, लेटर बम के साथ-साथ नाराज कांग्रेसी नेता पाला बदलने में देरी नहीं कर रहे हैं। 15 दिनों के भीतर 3,000 से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो चुके हैं। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़, कोरबा, बस्तर आदि संसदीय क्षेत्रों के अलग-अलग कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर कमल का हाथ थामा है।

  • Related Posts

    *रायपुर,,छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के 22वें स्थापना दिवस में अध्यक्ष एवं आयुक्त ने की योजनाओं और शाखाओं की समीक्षा गुणवत्ता एवं समय पर कार्य पूर्ण करने दिए निर्देश*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़,, व्हाट्सएप नंबर 9827193215 रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने 12 फरवरी को अपना 22वाँ स्थापना दिवस मनाया। राज्य गठन के पश्चात 12 फरवरी…

    *प्रधानमंत्री आवास में अनियमितता की शिकायत पर सीधे होगी एफ.आई.आर: कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा।,,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ कवर्धा से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट आवास योजना की समीक्षा के दौरान मैदानी कर्मचारियों को दिए कड़े निर्देश। प्रधानमंत्री आवास योजना के लंबित कार्यों की कलेक्टर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,बिरगांव ब्लाक कांग्रेस द्वारा पंकज शर्मा जी के नेतृत्व मे आज बिरगांव निगम आयुक्त को लोगों की समस्या के निराकरण हेतु ज्ञापन दिया गया*

    • By SIYASAT
    • February 13, 2026
    • 2 views
    *रायपुर,,बिरगांव ब्लाक कांग्रेस द्वारा पंकज शर्मा जी के नेतृत्व मे आज बिरगांव निगम आयुक्त को लोगों की समस्या के निराकरण हेतु ज्ञापन दिया गया*

    *रायपुर,, अनुशासन,सुरक्षा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर त्वरित और सख़्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।सेन्ट्रल जोन डीसीपी उमेश गुप्ता*

    • By SIYASAT
    • February 12, 2026
    • 3 views
    *रायपुर,, अनुशासन,सुरक्षा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर त्वरित और सख़्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।सेन्ट्रल जोन डीसीपी उमेश गुप्ता*

    *रायपुर,एम जी रोड,मौदहापारा,फाफाडीह,बैजनाथपारा में,अवैध कब्जों पर निगम का चला बुलडोजर,,,टीआई की होगी जिम्मेदारी दोबारा न लगे दुकान*

    • By SIYASAT
    • February 12, 2026
    • 5 views
    *रायपुर,एम जी रोड,मौदहापारा,फाफाडीह,बैजनाथपारा में,अवैध कब्जों पर निगम का चला बुलडोजर,,,टीआई की होगी जिम्मेदारी दोबारा न लगे दुकान*

    *रायपुर, कोर्ट से पेशी के बाद 2आरोपी पुलिसकर्मी को चकमा देकर हुए रफूचक्कर,*

    • By SIYASAT
    • February 12, 2026
    • 6 views
    *रायपुर, कोर्ट से पेशी के बाद 2आरोपी पुलिसकर्मी को चकमा देकर हुए रफूचक्कर,*

    *रायपुर,,छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के 22वें स्थापना दिवस में अध्यक्ष एवं आयुक्त ने की योजनाओं और शाखाओं की समीक्षा गुणवत्ता एवं समय पर कार्य पूर्ण करने दिए निर्देश*

    • By SIYASAT
    • February 12, 2026
    • 3 views
    *रायपुर,,छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के 22वें स्थापना दिवस में अध्यक्ष एवं आयुक्त ने की योजनाओं और शाखाओं की समीक्षा गुणवत्ता एवं समय पर कार्य पूर्ण करने दिए निर्देश*

    *अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान: समर्थन मूल्य के अंतर की राशि होली के पहले एकमुश्त देने का निर्णय – मुख्यमंत्री साय*

    • By SIYASAT
    • February 11, 2026
    • 2 views
    *अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान: समर्थन मूल्य के अंतर की राशि होली के पहले एकमुश्त देने का निर्णय – मुख्यमंत्री  साय*

    You cannot copy content of this page