*रायपुर में कांग्रेस का संविधान रक्षा मार्च*

3

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में कांग्रेस ने आज ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत संविधान रक्षा मार्च निकाला। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, मोदी वाशिंग पाउडर संविधान के लिए सबसे बड़ा खतरा है। देश में एक तरफ बेचने का काम चल रहा है, दूसरी तरफ बचाने का काम चल रहा है। 2029 में हमारे नेता राहुल गांधी देश की कमान संभालेंगे।

प्रभारी सुखदेव भगत ने कहा कि, संविधान सिर्फ एक किताब नहीं है। गरीबों की रोटी और 140 नागरिकों का सम्मान है। हमारे युवाओं के भविष्य की गारंटी है। हमारे साथ की जानता संविधान और संविधान के मूल्यों में विश्वास करती है। चुनाव आयोग सरकारी दफ्तर के तौर पर काम कर रहा है।

2 घंटे देरी से शुरू हुआ कार्यक्रम

कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत ट्रेन लेट होने के कारण तय समय से करीब साढ़े 4 घंटे की देरी से पहुंचे। उनके साथ सहप्रभारी जितेन्द्र भगत और हरनाम सिंह भी मौजूद हैं। प्रभारी के इंतजार में कार्यक्रम तय समय से करीब दो घंटे देरी से शुरू हुआ।

कांग्रेस क्यों निकाल रही संविधान रक्षा मार्च

कांग्रेस का आरोप है कि देश में वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी के जरिए लोकतांत्रिक अधिकारों को प्रभावित किया जा रहा है। पार्टी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को लेकर भी सवाल उठा रही है। कांग्रेस ने इसके लिए ‘वोट रक्षक अभियान’ शुरू किया है।

3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page