*रायपुर,, संविधान दिवस पर रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, गांधी मैदान से अंबेडकर चौक तक निकली भव्य ‘संविधान बचाओ मार्च’ रैली*

3

मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के निर्देश पर देशभर की प्रदेश राजधानियों में हुआ आयोजन

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के निर्देशानुसार संविधान दिवस के अवसर पर आज देशभर की प्रदेश राजधानियों में संविधान बचाओ मार्च रैली का आयोजन किया गया।

 

इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गांधी मैदान में विशाल सभा आयोजित की गई। सभा के पश्चात हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने गांधी मैदान से डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक तक संविधान बचाओ मार्च निकालकर संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया।

 

इस ऐतिहासिक मार्च में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी श्री सुखदेव भगत जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत जी, पूर्व मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू जी, सह प्रभारी श्री जितेंद्र बघेल जी, श्री हरनाम सिंह जी, मलकीत गैंदू जी,श्री मोहम्मद अकबर जी, श्री शिव डहरिया जी, श्री धनेन्द्र साहू जी सहित विधायकगण, पूर्व विधायकगण, सभी जिला कांग्रेस अध्यक्ष, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेतागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे को बनाए रखने का संदेश दिया।

3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page