*हर वोट की सुरक्षा ही देश की सुरक्षा : विनोद चंद्राकर*

3

भलेसर और कनेकेरा के बूथ स्तरीय जन चौपाल में शामिल हुए पूर्व विधायक

महासमुंद, सियासत दर्पण न्यूज़ वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत भलेसर एवं कनेकेरा में आयोजित बूथ स्तरीय जनचौपाल एवं संवाद कार्यक्रमों में पूर्व संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन व महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेसजनों एवं उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता का वोट है। यदि वोट की सुरक्षा ही खतरे में पड़ जाएगी तो लोकतंत्र कमजोर हो जाएगा। इसलिए हर नागरिक को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहना होगा और मतदाता सूची में अपना नाम जांचना होगा।

पूर्व विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किए बिना लोकतंत्र की रक्षा संभव नहीं है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ की जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान का उद्देश्य भी यही है कि किसी भी योग्य मतदाता का नाम सूची से न कटे और कोई भी फर्जी मतदाता सूची में शामिल न हो। हर वोट की सुरक्षा ही देश की सुरक्षा है। कार्यकर्ताओं से उन्होंने गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने और मतदाता सूची की जांच में सहयोग करने का आह्वान किया।
जनचौपाल में मतदाता सूची की पारदर्शिता, लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा तथा प्रत्येक नागरिक के मताधिकार को सुरक्षित रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। ईदबदौरान कांग्रेसजनों एवं ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी सराहनीय रही। साथ ही अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
श्री चन्द्राकार ने बताया कि यह अभियान छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशन में एवं जिलाध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोकतंत्र की मजबूती के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है, ताकि देश के प्रत्येक नागरिक का मताधिकार सुरक्षित रहे और हर वोट की आवाज का सम्मान हो।
इस अवसर पर किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानिक साहू, दिलीप चंद्राकर, कुलेश्वर ठाकुर, रामा यादव, सौरभ चंद्राकर, बलराम पटेल, कुणाल चंद्राकर, विराज चंद्राकर, अमन चंद्राकर, शेखर चंद्राकर, रेवा साहू, लेडगा राम साहू, आलोक नायक, कमलेश चंद्राकर, दारा साहू, मायाराम टंडन, दिगेश सत्यम, दिलीप जैन, नवदीप चंद्राकर, थनवार यादव, परमेश्वर साहू, जीवन यादव आदि उपस्थित थे।

3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page