*भिलाई में आगामी श्रीरामनवमी उत्सव को लेकर रामभक्तों में हर्ष का माहौल,सैफिया क़ुरैशी की रिपोर्ट*

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573

भिलाई नगर,सियासत दर्पण न्यूज़।अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात भिलाई में आगामी श्रीरामनवमी उत्सव को लेकर रामभक्तों में हर्ष का माहौल है। श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा विगत 38 वर्षों से मनाए जा रहे श्रीरामनवमी कार्यक्रम को और भी भव्यता के साथ मनाने की तैयारियों शुरू कर दी गईं है। इसी क्रम में समिति द्वारा 1100 से अधिक मंदिरों से निकलने वाली शोभायात्रा के ध्वज प्रमुखों का सम्मान समारोह 31 मार्च को आयोजित किया जा रहा है, जिसके संबंध में सभी प्रखण्डों में बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।

समिति के जिलाध्यक्ष मदन सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि हम सभी सनातनियों के लिए यह हर्ष का विषय है कि आयोध्या में श्रीरामलला अपने भव्य धाम में विराजमान हो गये हैं। श्रीराम जन्मोत्सव समिति जिसकी नींव ही श्रीराम मंदिर आंदोलन के साथ ही रखी गई थी, इसका संकल्प भी पूरा हुआ। श्रीरामलला के विराजमान होने के पश्चात समिति द्वारा इस इस आयोजन को और भी भव्यता के साथ मनाने का निर्णय लिया गया है। जिसके पूर्व 31 मार्च को सभी ध्वज प्रमुखों का सम्मान सेक्टर 10 गुण्डिचा मण्डप में किया जा रहा है। समिति के प्रांतीय महामंत्री बुद्धन ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि ध्वज प्रमुखों के सम्मान समारोह के संबंध में गत दिवस सभी प्रखण्डों में बैठकों का आयोजन किया गया। साथ ही 1 अप्रैल से शुरू होने वाले “एक मुट्ठी दान- श्रीराम के नाम” अभियान की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। इस दौरान मुख्य रूप से प्रांतीय अध्यक्ष रमेश माने , कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय, विष्णु पाठक, रविंद्र भगत, अरविंद वर्मा ,अजय पाठक, गिरगेश पांडेय, जोगिंदर शर्मा, मेघा कौर, गीतांजलि कौशिक, मेवालाल यादव, तिलक राज यादव, पुष्पा पटेल , राम अवतार जंघेल, दिलिप केशरवानी, शरद विजवे, मनु शर्मा, अशोक भारद्वाज, रामचंद्र साहू, पिंकू तिवारी, सहित बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ध्वज प्रमुख उपस्थित थे।

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573
  • Related Posts

    *भिलाई,शिक्षक दिवस समारोह: आजीवन समर्पित शिक्षकों का सम्मान,सियासत दर्पण न्यूज़ से जावेद हसन की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ से जावेद हसन की रिपोर्ट भिलाई,सियासत दर्पण न्यूज़,भारत में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो भारतीय शिक्षाविद और पूर्व राष्ट्रपति डॉ.…

    *भिलाई,मदर टेरेसा जी की जयंती के मौके पर,विजय बघेल सांसद और बिमान भट्टाचार्य जी ने लोगों को पौधे वितरित किया,सियासत दर्पण न्यूज़ से जावेद हसन की रिपोर्ट*

    भिलाई,मदर टेरेसा जी की जयंती के मौके पर,विजय बघेल सांसद और बिमान भट्टाचार्य जी ने लोगों को पौधे वितरित किया सियासत दर्पण न्यूज़ से जावेद हसन की रिपोर्ट भिलाई,सियासत दर्पण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों को कराया अन्नप्राशन, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कार्यक्रम में दी शुभकामनाएं’*

    *’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों को कराया अन्नप्राशन, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कार्यक्रम में दी शुभकामनाएं’*

    *रायपुर,,प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 हेतु नामांकन आमंत्रित*

    *रायपुर,,प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 हेतु नामांकन आमंत्रित*

    *जल जीवन मिशन को मजबूत बनाएंगे 20 हजार जल मित्र*

    *जल जीवन मिशन को मजबूत बनाएंगे 20 हजार जल मित्र*

    *नए परिवारों को नहीं मिल रहे LPG कनेक्शन, रायपुर में जैसे बंद हुए नए कनेक्शन*

    *नए परिवारों को नहीं मिल रहे LPG कनेक्शन, रायपुर में जैसे बंद हुए नए कनेक्शन*

    *रायपुर में सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त, बकाया भुगतान पर बनी सहमति*

    *रायपुर में सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त, बकाया भुगतान पर बनी सहमति*

    *बिलासपुर की भाजपा नेत्री से दुष्कर्म मामले में झारखंड का कारोबारी जेल पहुंचा*

    *बिलासपुर की भाजपा नेत्री से दुष्कर्म मामले में झारखंड का कारोबारी जेल पहुंचा*

    You cannot copy content of this page