Home / राजधानी / *रायपुर,अलफलाह टावर में रमजा़न राशन किट (1 माह का राशन ) समाज के कमजोर एवं बेसहारा परिवार में वितरित किया गया,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

*रायपुर,अलफलाह टावर में रमजा़न राशन किट (1 माह का राशन ) समाज के कमजोर एवं बेसहारा परिवार में वितरित किया गया,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

 

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,राशन किट वितरण आइडियल रिलीफ ट्रस्ट नई दिल्ली के तत्वधान में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी रमज़ान के मुबारक महीने में आज दिनांक 26/3/24 मंगलवार को बैरन बाजार स्थित अल–फलाह टावर में रमजा़न राशन किट (1 माह का राशन ) समाज के कमजोर एवं बेसहारा परिवार में वितरित किया गया जिसमें शहर के विभिन्न मोहल्ले से समाज लगभग 425 कमजोर एवं बेसहारा परिवार लाभान्वित हुये

जिसमें नहरपारा ,नयापारा, मौदहापारा, राजातालाब, नेहरू नगर, संजयनगर, सन्तोषीनगर, मोतीनगर,भटागांव,कांशीराम नगर, पंडरी, मोवा,सद्दू, बैरन बाज़ार, छोटापरा , बैजनाथपारा, कुकरी पारा, हीरापुर, इत्यादि क्षेत्र से परिवारों को इस प्रोजेक्ट के तहत शामिल किया गया। इस प्रोजेक्ट के तहत आइडियल रिलीव ट्रस्ट का राशन देने का मकसद जो गरीब परिवार रोज कमाने और खाने वाले होते हैं दिन भर कमाने की वजह से रमज़ान में ईश्वर अल्लाह की इबादत नहीं कर पाते तो संस्था उन्हें 1 महीने का राशन देती है ताकि वह इस मुबारक महीने में दिन भर में से कुछ वक्त निकालकर अल्लाह की इबादत करें, संस्था के वॉलिंटियर द्वारा सर्वे करके जरूरतमंद परिवारों को चुना जाता है।
कार्यक्रम में आइडियल रिलीफ ट्रस्ट के प्रदेश सेक्रेटरी जनाब शफीक अहमद साहब ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की साथ ही उन्होंने किट लेने आए लोगो से अपील की अपना वक्त को इबादत में लगाए एवं अपने बच्चों को बुराइयों और नशे की चीजों से बचा कर रखें।
इस कार्यक्रम में जनाब फैसल रिज़वी साहब, कुकरी पारा मस्जिद के मुतवल्ली जनाब सादिक साहब,जनाब निजाम साहब,जनाब फारूक लीला साहब एवं मोहतरमा फाखरा तबस्सुम साहेबा सेक्रेटरी jih महिला विंग ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
आज के इस कार्यक्रम मे आइडियल रिलीफ ट्रस्ट के वालंटियर तुफैल कुरेशी,रज़ा कुरैशी, जुबैद खान , अनवार, यार खान, सोहेल अख़्तर, Dr अलीम साहब, फहीम उल्लाह,अय्यूब, अमान, हैदर, जुवेरिया साहेबा, मुजाहिदा साहेबा ने राशन किट वितरण करते समय अपनी अहम भूमिका निभाई।
इस कार्यक्रम के ऑर्गेनाइजर
जनाब सुहैब अख्तर साहब थे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page