*कवर्धा,वृद्धाश्रम में बुजुर्ग मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करने दिया संदेश,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत् वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों का किया गया सम्मान

कवर्धा,सियासत दर्पण न्यूज़, लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आज कलेक्टर जनमेजय महोबे ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत वृद्धाआश्रम में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों को तिलक लागकर एवं फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। कलेक्टर श्री महोबे ने सभी वरिष्ठ नागरिकों को लोकतंत्र में मताधिकार प्रयोग करने की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल, उपसंचालक पंचायत राज तिवारी सहित वरिष्ठ नागरिकगण उपस्थित थे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में आम नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। इसके साथ आसपास के सभी नागरिकों को इसके लिए जागरूक करना चाहिए। कलेक्टर श्री महोबे ने जिले के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि मतदान हमारा अधिकार ही नहीं है, अपितु एक जिम्मेदार नागरिक होने के साथ मतदान करना हमारा मूल कर्तव्य भी है। कलेक्टर श्री महोबे ने वरिष्ठ नागरिकों को बताया कि राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के लिए दूसरे चरण 26 अप्रैल 2024 को मतदान होना है। उन्होंने सभी मतदाताओं को अपने नजदीकी मतदान केन्द्र में पहुंचकर अपना मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक निर्वाचन में मतदान करना चाहिए।
वृद्धाआश्रम में वरिष्ठ नागरिकों ने मतदान का संदेश देते हुए कहा कि लोकतंत्र में भागीदारी निभाते हुए सभी को मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। संविधान द्वारा हमे अधिकार दिया गया है और इस अधिकार का उपयोग करते हुए स्वत्रंत, निष्पक्ष रूप से अपने मुखिया का चयन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी के युवाओं को अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए। युवा देश का भविष्य है। उल्लेखनीय है कि लोकसभा निर्वाचन 2024 मतदाता जागरूकता, स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत कबीरधाम जिले में लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने जिले के नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संदेश दिया जा रहा है।

  • Related Posts

    *निर्माण कार्य अधूरा, भुगतान पहले ही किया गया: कोंडागांव वॉटरशेड प्रोजेक्ट में खेल?*

    कोंडागांव।(सियासत दर्पण न्यूज़) कोंडागांव जिले में कृषि विभाग द्वारा संचालित वाटरशेड परियोजना कोंडागांव एक बार फिर विवादों में आ गई है। बल्लारी नाला माइक्रो वाटरशेड अंतर्गत छोटे बजोड़ा के फरस…

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    You cannot copy content of this page