*रायपुर,भाजपाई भ्रष्टाचार के आरोपों को हिन्दुत्व के आड़ में छुपाना चाह रहे – कांग्रेस*

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) भाजपा अपने भ्रष्टाचार को हिंदुत्व के नाम पर छुपाना चाहती है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार के ऊपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाये थे उसका जवाब देने के बजाय भाजपाई भ्रष्टाचार के आरोपों को हिन्दुत्व के आड़ में छुपाना चाह रहे। राईस मिलर लॉबी में अवैध वसूली की बातें सार्वजनिक है इस मामले में कौन संलिप्त है? किनके इशारे पर हो रहा है? सरकार को इसका जवाब देना चाहिये न कि आरोपों से बचने के लिये अनर्गल बयानबाजी। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जब-जब भाजपा के ऊपर भ्रष्टाचार के प्रमाणिक आरोप लगता है या भाजपा असफल साबित होती है वह राष्ट्रवाद और हिन्दुत्व के आड़ में अपने पाप छुपाना चाहती है। तीन माह में ही विष्णुदेव सरकार जनता का भरोसा खो चुकी है। राज्य की कानून व्यवस्था बदहाल हो गयी है। नक्सल घटनायें बढ़ गयी है। महिलाओं के प्रति अपराधों में बढ़ोतरी हो गयी है। मासूम बच्चियों के साथ दुराचार की एक दर्जन से अधिक घटनायें हो गयी। भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में तीन माह में 57 हत्यायें हुई है। राजधानी में तीन गोलीबारी की घटना हो गयी। सरकारी आश्रमों में बच्चियां सुरक्षित नहीं है। रेत माफिया सक्रिय हो गया है। रेत के दाम तीन गुना बढ़ गये है। जीएसटी के नाम पर व्यापारियों से अवैध वसूली की जा रही है। जमीनों के नामांतरण रोकने खसरे लॉक करवा कर भयादोहन कराया जा रहा है। भाजपा सरकार की प्राथमिकता में भ्रष्टाचार है। जब भ्रष्टाचार पर सवाल होता है तब भाजपाई धर्म की आड़ लेकर बचना चाहते है।

  • Related Posts

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    अंबिकापुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) बलरामपुर जिले के हंसपुर निवासी रामनरेश हत्याकांड में पुलिस ने न्यायालय के समक्ष निलंबित एसडीएम करुण डहरिया समेत चार आरोपितों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रस्तुत कर…

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    अंबिकापुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  एरियर्स की राशि भुगतान के बदले भृत्य से 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार खंड शिक्षा अधिकारी वाड्रफनगर कार्यालय के लिपिक गौतम सिंह आयम को विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    You cannot copy content of this page