*आरंग में कांग्रेस ने किया महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी की शुरुआत,विकास उपाध्याय*

कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने महिलाओ को बांटे पंजियन फॉर्म

आरंग,सियासत दर्पण न्यूज़ : आरंग में महालक्ष्मी नारी न्याय योजना की शुरुआत हो गई।आरंग के राजीव भवन में कांग्रेस से लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओ को योजना का फार्म बांटे।इस दौरान महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया। रायपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्थानों पर इसकी शुरुआत की जाएगी। कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में नारी न्याय गारंटी की घोषणा की है जिसके तहत हर घर की महिलाओं को 8333 रु प्रतिमाह देने का वादा किया गया है। इस गारंटी का फॉर्म भरने विभिन्न वार्डो से महिलाओं आई थी जिन्हे फॉर्म भराया गया।सैकड़ों की तादाद में महिलाएं फॉर्म भरने पहुंची। रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय सहित कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता गण नारी न्याय गारंटी योजना का फॉर्म भरते नजर आए।

इस अवसर पर रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने कहा कि एक तरफ भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश मे लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है घरेलू गैस खाद्य पदार्थों की कीमतें दिनों दिन आसमान छूती जा रही है भाजपा देश में बढ़ती महंगाई को देश के नागरिकों के ऊपर थोप रही है। जिसकी वजह से हर घर में कलह और हर घर में लड़ाई बढ़ती जा रही है। क्योंकि आमदनी है कम और खर्चा है ज्यादा।
विकास उपाध्याय ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए महिलाओं को ताकत देने के लिए एवं प्रत्येक नारी को न्याय मिले इसके लिए भारत देश के समस्त परिवारों की महिला को महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी योजना देने की घोषणा की है। उसी गारंटी को पूरा करने आज आरंग विधानसभा में इस योजना का शुभारंभ हमारी माताओं बहनों के बीच किया गया।
इस अवसर पर द्वारिका साहू ब्लॉक अध्यक्ष कोमल साहू महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष भारती देवांगन चंद्रशेखर चंद्राकर जीतू शरद गुप्ता पार्षद खिलावन निषाद समीर गोढी बसंती साहू राजेश्वरी साहू मंजू चंद्राकर चंद्रकला साहू सलमा बेगम वैशाली साहू हेमा जलछतरी पदमा भावने दीपक चंद्राकर जितेंद्र शर्मा सजल चंद्राकर भी जलछत्री सहित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

आरंग में श्री सदगुरु कबीर संत समारोह ग्राम अमोदी में हुए शामिल

कार्यक्रम के पश्चात रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय आरंग विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम अमोदी पहुंचे जहां श्री सतगुरु कबीर साहब के संत समारोह में शामिल हुए हैं जहां उन्होंने पंथ श्री उदित मुनि साहब के श्री चरणों में माथा टेक आशीर्वाद प्राप्त किया

  • Related Posts

    *गांव की चौपाल में दिखी मुख्यमंत्री की सादगी और संवेदनशीलता*

    पीपल के पेड़ तले खाट पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद: समस्याएं सुनीं और मौके पर दिए समाधान के निर्देश ग्राम कोसला में “महतारी सदन” एवं हायर सेकेंडरी स्कूल…

    *पक्के घर का सपना हुआ साकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लेमरू में हितग्राही धरम सिंह के नए आवास में कराया गृह प्रवेश*

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी : मुख्यमंत्री ने परिवार से आत्मीय मुलाकात कर जाना हालचाल रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    You cannot copy content of this page