*मोदी ने राजनीतिक संस्कृति में किया बदलाव : नड्डा*

जबलपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की राजनीतिक संस्कृति में बदलाव ला दिया है और भाजपा को समर्थन देना आज देश और समय की आवश्यकता है। श्री नड्डा लोकसभा चुनाव के पहले यहां प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी उपस्थित रहे। श्री नड्डा ने कहा कि भाजपा को समर्थन दिया जाना देश के लिए आवश्यक है। पहले के समय में कैसी राजनीति और मानसिकता थी। आम आदमी के जेहन में बैठ गया था कि अब कुछ नहीं बदलने वाला है, लेकिन अब साधारण आदमी के मन में भी विचार आता है कि बदलाव आ सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने राजनीतिक संस्कृति में बदलाव ला दिया है। पहले सिर्फ जाति, परिवारवाद और तुष्टिकरण के बारे में ही सोचा जाता था। अब विकास, रिपोर्टकार्ड, जवाबदेही, प्रदर्शन और समावेशी विकास की राजनीति हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति सबको साथ लेकर चलने की है, जबकि पूर्ववर्ती सरकारों की विभाजनकारी थी। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि विकसित देश कोविड के समय मानवता और अर्थव्यवस्था की प्राथमिकता के बीच फैसला नहीं ले पाए, पर भारत में श्री मोदी ने कहा कि जान है तो जहान है और कड़े फैसले लेते हुए लॉकडाउन लगा दिया। कोरोना और यूक्रेन वार के बाद सब देशों ने आर्थिक मंदी झेली, पर भारत अकेला है जो चमक रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस वाले सिर्फ बेरोजगारी की बात करते हैं, इसका कारण है कि कांग्रेस जरूर अब बेराेजगार हो गई है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि कांग्रेस वालों में पढाई लिखाई और जानकारी की कमी रही है। बुद्धिजीवियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री नड्डा ने कहा कि देश में अब नई शिक्षा नीति लागू हुई है, जो जमीन से जुड़ी हुई है। ये सभी को समान अवसर देगी। इस नीति ने शिक्षा को ‘फ्लेक्सिबल’ बनाया है।

  • Related Posts

    *15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने वाला युवक साधु के वेश में लौट आया।*

    साफ्टवेयर इंजीनियर बना साधु, 15 साल पहले छोड़ गया था पत्नी और बच्चे; अचानक लौटा तो घरवाली ने किया ये हश्र मथुरा,, सियासत दर्पण न्यूज,बलदेव क्षेत्र में 15 साल पहले…

    *शीतला माता मंदिर में भगदड़ से आठ महिला श्रद्धालुओं की मौत, छह से ज्यादा घायल*

    नालंदा :(सियासत दर्पण न्यूज़)  बिहार के नालंदा स्थित शीतला माता मंदिर में भारी भीड़ के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और छह से अधिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,ऑटो में घुमाकर कई जगह की गई मारपीट,फिर अधमरी हालत में गड्ढे में ‘जिंदा’ दफनाया*

    *रायपुर,,ऑटो में घुमाकर कई जगह की गई मारपीट,फिर अधमरी हालत में गड्ढे में ‘जिंदा’ दफनाया*

    *हर दवा के साथ डॉक्टर क्यों लिखते हैं गैस की गोली? जानिए इसकी वजह*

    *हर दवा के साथ डॉक्टर क्यों लिखते हैं गैस की गोली? जानिए इसकी वजह*

    *रायपुर,,गैस सिलेंडर वितरण की तिथी 25 दिन किये जाने के लिये कांग्रेसजनों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा*

    *रायपुर,,गैस सिलेंडर वितरण की तिथी 25 दिन किये जाने के लिये कांग्रेसजनों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा*

    *रायपुर,,बिरगांव निगम वार्ड क्रं 02, 04 एवं 36 में आज सीसी रोड निर्माण कार्य की सुरुआत।*

    *रायपुर,,बिरगांव निगम वार्ड क्रं 02, 04 एवं 36 में आज सीसी रोड निर्माण कार्य की सुरुआत।*

    *15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने वाला युवक साधु के वेश में लौट आया।*

    *15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने वाला युवक साधु के वेश में लौट आया।*

    *रायपुर,,कारी मोहम्मद इमरान अशरफी बने क़ाज़ी ए शहर रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

    *रायपुर,,कारी मोहम्मद इमरान अशरफी बने क़ाज़ी ए शहर रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

    You cannot copy content of this page