*रायपुर,भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रेक्षक नियुक्त*

रायपुर.सियासत दर्पण न्यूज़,भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में आम निर्वाचन के लिए सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक और व्यय प्रेक्षक की नियुक्ति की गई है। आयोग ने कांकेर लोकसभा क्षेत्र के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2005 बैच के अधिकारी डॉ. एम.टी. रेजु को सामान्य प्रेक्षक, भारतीय पुलिस सेवा के 2011 बैच के अधिकारी श्री एम. राकेश चंद्र कलासागर को पुलिस प्रेक्षक और भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) के 2014 बैच के अधिकारी श्री संदीप मोंडल को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया है।

भारत निर्वाचन आयोग ने राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के श्री शशि रंजन को सामान्य प्रेक्षक, भारतीय पुलिस सेवा के 2014 बैच के अधिकारी श्री योगेन्द्र कुमार को पुलिस प्रेक्षक तथा भारतीय प्रतिरक्षा लेखा सेवा (IDAS) के श्री प्रवीण रंजन को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया है। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2004 बैच के अधिकारी डॉ. समित शर्मा को सामान्य प्रेक्षक एवं भारतीय पुलिस सेवा के 2011 बैच के अधिकारी श्री एम. राकेश चंद्र कलासागर को पुलिस प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। आयोग द्वारा महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत महासमुंद जिले के लिए भारतीय राजस्व सेवा के 2014 बैच के अधिकारी श्री मनीष कुमार डबास को तथा धमतरी और गरियाबंद जिले के लिए भारतीय राजस्व सेवा के 2016 बैच के अधिकारी श्री राम प्रभु उदय आर. को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में 1 मई को मांस-मटन बिक्री पर सख्त कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 0 views
    *रायपुर में 1 मई को मांस-मटन बिक्री पर सख्त कार्रवाई*

    *रायपुर,भारत सरकार द्वारा गौ माता को संवैधानिक रूप से ‘राष्ट्रीय माता’ (National Mother) घोषित किया जाए,,,मोहन तिवारी*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 3 views
    *रायपुर,भारत सरकार द्वारा गौ माता को संवैधानिक रूप से ‘राष्ट्रीय माता’ (National Mother) घोषित किया जाए,,,मोहन तिवारी*

    *रायपुर में नाबालिग की चाकू मारकर हत्या: घटना का पूरा विवरण*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 4 views
    *रायपुर में नाबालिग की चाकू मारकर हत्या: घटना का पूरा विवरण*

    *कॉस्मेटिक उत्पादों में स्वास्थ्य मानकों का उल्लंघन*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 3 views
    *कॉस्मेटिक उत्पादों में स्वास्थ्य मानकों का उल्लंघन*

    *रायपुर,,राज्य के 143 हाजी सफर-ए-हज के लिए नागपुर एम्बार्केशन प्वाइंट से हुए रवाना,,छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज बेग*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 5 views
    *रायपुर,,राज्य के 143 हाजी सफर-ए-हज के लिए नागपुर एम्बार्केशन प्वाइंट से हुए रवाना,,छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज बेग*

    *छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 29 अप्रैल को घोषित*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 29 views
    *छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 29 अप्रैल को घोषित*

    You cannot copy content of this page