*मध्यप्रदेश : ‘इंडिया’ गठबंधन से संबद्ध राजनैतिक दलों की कल बैठक*

भोपाल । (सियासत दर्पण न्यूज़) आगामी लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन के मध्यप्रदेश से संबंधित राजनैतिक दलों की कल कांग्रेस कार्यालय में बैठक बुलाई गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की ओर से आहूत इस बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर संयुक्त गठबंधन की चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री पटवारी के मीडिया सलाहकार केके मिश्रा ने बताया कि बैठक में इंडिया गठबंधन से संबद्ध समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और एनसीपी दलों के प्रमुख नेता हिस्सा लेंगे। श्री मिश्रा ने बताया कि इन सभी राजनैतिक दलों के प्रमुखों से चर्चा कर उन्हें कांग्रेस की ओर से आमंत्रण पत्र प्रेषित किया गया है।

  • Related Posts

    *असम चुनाव में बड़ा उलटफेर: जोरहाट से कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई हारे, बीजेपी का जीत का सिलसिला*

    नई दिल्ली । (सियासत दर्पण न्यूज़) असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। राज्य की सबसे हाई-प्रोफाइल मानी जाने वाली जोरहाट विधानसभा सीट…

    *बंगाल: ममता बनर्जी के घर के बाहर ‘जय श्री राम’ के नारे, TMC-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प*

    नई दिल्ली ।(सियासत दर्पण न्यूज़) (Assembly Election Result 2026)पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में तस्वीर साफ होती दिख रही है। राज्य की 293 सीटों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *मंत्रालय में भर्ती का झांसा, युवक से 23 लाख रुपए ठगे*

    *मंत्रालय में भर्ती का झांसा, युवक से 23 लाख रुपए ठगे*

    *रायपुर में बम बनाने का सामान मिलने से सनसनी, पुलिस और बम स्क्वॉड ने घेरा इलाका*

    *रायपुर में बम बनाने का सामान मिलने से सनसनी, पुलिस और बम स्क्वॉड ने घेरा इलाका*

    *“प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने सात जिलों में नियुक्त किए जिला अध्यक्ष”*

    *“प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने सात जिलों में नियुक्त किए जिला अध्यक्ष”*

    *“ड्यूटी से गायब पाए गए सफाई कर्मचारी”*

    *“ड्यूटी से गायब पाए गए सफाई कर्मचारी”*

    *“रायपुर: 36 मॉल के पास चल रहा IPL सट्टा पकड़ा गया”*

    *“रायपुर: 36 मॉल के पास चल रहा IPL सट्टा पकड़ा गया”*

    *“पार्सल की 3 बोरियों से बरामद 16 लाख रुपये”*

    *“पार्सल की 3 बोरियों से बरामद 16 लाख रुपये”*

    You cannot copy content of this page