*कांग्रेस में हिम्मत है तो भाजपा के किसी एक कार्यकर्ता का सर फोड़ कर दिखाए- नितिन नबीन*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

कोरबा। (सियासत दर्पण न्यूज़) लोकसभा प्रभारी नितिन नबीन और कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी लोकसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने कोरबा पहुंचे। मीडिया से चर्चा करते हुए नितिन नबीन ने कांग्रेस बैंक अकाउंट फ्रिज होने के सवाल पर कहा कि कांग्रेस ने कर्म ही ऐसे किए हैं, इसलिए अकाउंट फ्रिज हुआ है। कांग्रेस ने गलत नहीं किया होता तो अकाउंट फ्रिज नहीं हुआ होता। डा. चरणदास महंत के बयान पर लोकसभा प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि हम भाजपा परिवार और मोदी परिवार के लोग हैं। अगर हिम्मत है तो पहली लाठी मुझे मारो। लेकिन आज स्थिति यह है कि महंत अपने बयान पर भी कायम नहीं हैं। पीएम मोदी के सर फोड़ने की बात पर कहा कि अगर है हिम्मत तो भाजपा के कार्यकर्ता के किसी एक का भी सर फोड़ कर दिखाओ। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के घोषणा पत्र पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले अपने ही मंत्री, नेता और कार्यकर्ताओं पर न्याय कर ले उसके बाद जनता पर न्याय करने की सोचे। क्योंकि उन्होंने पिछले पांच सालों में जनता के साथ न्याय नहीं किया है, इसलिए जनता को कांग्रेस के न्याय पर भरोसा नहीं है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह को साय मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने पर उन्होंने कहा कि भाजपा अपने सभी कार्यकर्ताओं का ध्यान रखती है। उन्होंने कोरबा की बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडेय की जीत को सुनिश्चित बताया है। नितिन नबीन ने कहा कि लोकसभा की 11 की 11 सीटें प्रधानमंत्री मोदी की झोली में कमल के रूप मे जाएगी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page