*इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में पदस्थ शाखा अधिकारी के घर लाखों की चोरी*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में पदस्थ शाखा अधिकारी के लाखों की चोरी हुई है। परिवार के सदस्य शाम को अलग-अलग काम से घर से गए थे। इस बीच अज्ञात चोर ने घर में घुसकर सोने चांदी के जेवर व नकदी समेत चार लाख 44 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। तेलीबांधा पुलिस ने बताया कि प्रोफेसर कालोनी कृषक नगर जोरा निवासी अजय शर्मा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में शाखा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। पांच अप्रैल की शाम करीबन चार बजे वह रायपुर सिटी में काम से आए थे। घर में पत्नी रश्मी शर्मा और बेटा आधार शर्मा मौजूद थे। रात करीबन नौ बजे प्रोफेसर कालोनी वापस लौटे तो देखा घर दरवाजा खुला हुआ था। अजय ने बाहर से ही पत्नी को आवाज लगाई कोई जवाब नहीं मिलने पर फोन किया, तब बताया कि कालोनी में टहलने निकली है। इसके बाद वह घर अंदर गया तो देखा कि आलमारी खुली हुई थी व लाकर टूटा हुआ था। आलमारी में रखे सामान बिखरे हुए थे। आलमारी के लाकर में रखे नकदी रकम तीन लाख 35 हजार रुपये और सोने की अंगूठी, सोने का झुमका, सोने की बाली, चांदी का बर्तन, चांदी का सिक्का करीबन 10, 9000 रुपये कुल चार लाख 44 हजार रुपये को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है। वहीं एक उठाईगिरी का भी मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर टिकरापारा थाना पुलिस ने शून्य पर अपराध कायम कर दुर्ग भेज दिया है। जानकारी के अनुसार महिला अपने दो बच्चों के साथ अमरावती से रायपुर अपने मायके आ रही थीं। भिलाई पावर हाउस के पास जब पर्स से मोबाइल निकाला, तब उठाईगिरी का पता चला। पर्स में रखी नकदी रकम और जेवर कुल लगभग छह लाख की उठाईगिरी हुई है। महिला ने रायपुर पहुंचने के बाद टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज करवाई। बेटा गया था फिल्म देखने प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि रात में पत्नी खाना बनाने के बाद कालोनी में टहलने चली गई थी। वहीं बेटा आधार शर्मा फिल्म देखने गया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी और लोकल चोर गैंग की पतासाजी में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    *शादी का दिन बना बवाल, दुल्हन ने शराबी दूल्हे को देखकर शादी रद्द की*

    बिलासपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) शादी का मंडप सजा था, बारात दरवाजे पर थी और रिश्तेदार खुशी-खुशी बारात का स्वागत कर रहे थे, लेकिन कुछ ही पलों में माहौल पूरी…

    *टाइगर रिजर्व में पर्यावरणीय संकट: 1 लाख पेड़ काटे गए, 265 एकड़ पर अवैध कब्जा*

    गरियाबंद/रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में 1 लाख पेड़ काटे गए। ISRO की सैटेलाइट इमेजरी और ड्रोन सर्वे में इसका खुलासा हुआ है। यहां…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में निगम का सख्त कदम: 131 दुकानों पर की गई कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में निगम का सख्त कदम: 131 दुकानों पर की गई कार्रवाई*

    *रायपुर में खाद्य-औषधि प्रशासन ने बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में खाद्य-औषधि प्रशासन ने बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

    *पीठाधीश्वर को व्हाट्सएप पर मिली जानलेवा धमकी*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *पीठाधीश्वर को व्हाट्सएप पर मिली जानलेवा धमकी*

    *सड्डू में 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध मौत*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *सड्डू में 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध मौत*

    *रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा*

    *कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 30 अप्रैल को रायपुर दौरे पर*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 30 अप्रैल को रायपुर दौरे पर*

    You cannot copy content of this page